CG BReaking: रायपुर: छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर आज दोपहर 3 बजे छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। इस दौरान चुनाव की तारीखों, प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की जाएंगी। जैसे ही तारीखों की घोषणा होगी, राज्य में आचार संहिता लागू हो जाएगी।
गौरतलब है कि 18 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया था, और चुनाव फरवरी के अंत तक पूरे होने की संभावना है।
EVM से होंगे नगरीय निकाय चुनाव, पंचायत चुनाव बैलेट पेपर से
इस बार छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) से कराए जाएंगे, जबकि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव बैलेट पेपर से होंगे। राज्य सरकार ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है, जिसमें नगरीय निकाय चुनाव के लिए बैलेट पेपर की व्यवस्था समाप्त कर EVM का उपयोग अनिवार्य किया गया है।
- 2019 में हुए नगरीय निकाय चुनाव बैलेट पेपर से कराए गए थे।
- इससे पहले 2014 के चुनाव EVM से हुए थे।
- अब मौजूदा सरकार ने एक बार फिर EVM से चुनाव कराने का फैसला लिया है।
10 नगर निगमों में होंगे चुनाव
राज्य के 14 नगर निगमों में से 10 नगर निगमों में चुनाव होंगे। हाल ही में, 14 नगर निगमों, 54 नगर पालिकाओं, और 124 नगर पंचायतों के लिए आरक्षण प्रक्रिया पूरी की गई थी। कुल 192 नगरीय निकायों में चुनाव होंगे।
महिलाओं को मिला आरक्षण
- इस बार 5 नगर निगमों में महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित की गई हैं।
- 54 नगर पालिकाओं में से 18 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
- SC: 3 सीटें
- ST: 2 सीटें
- OBC: 4 सीटें
- सामान्य वर्ग: 9 सीटें
पिछले चुनाव की झलक (CG BReaking)
2019 के नगरीय निकाय चुनाव बैलेट पेपर से हुए थे। लेकिन इस बार EVM की वापसी के साथ चुनाव प्रक्रिया को आधुनिक और पारदर्शी बनाने का प्रयास किया जा रहा है।