पूर्व सीएम कमलनाथ ने बीजेपी पर साधा निशाना, बीजेपी की हर बात झूठी है: कमलनाथ

छिंदवाड़ा। लोकसभा चुनाव को लेकर चुनावी प्रचार का दौर जारी है। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ आज छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव विधानसभा के ग्राम नवेगांव पहुंचे। बेटे नकुलनाथ के लिए चुनावी प्रचार करने पहुंचे कमलनाथ ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।

कमलनाथ ने कहा कि हम चाहते हैं कि किसानों के साथ न्याय हो। गेहूं का मूल्य को लेकर भारतीय जनता पार्टी क्या कहती है और क्या मिलता है। भारतीय जनता पार्टी की हर बात झूठ होती है।

कमलनाथ ने आगे कहा कि बीजेपी कहती हैं गारंटी है लेकिन गारंटी तो उनकी सिर्फ महंगाई की है। ये कुछ भी देंगे तो महंगाई बढ़ाएंगे। आज पेट्रोल-डीजल का भाव क्या है। यह सच्चाई आप लोगों के सामने है।

कांग्रेस ने छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को एक बार फिर प्रत्याशी बनाया है। वहीं बीजेपी से बंटी विवेक साहू को चुनावी मैदान में उतारा है।

बीजेपी के लिए यह सीट नाक का सवाल बनी हुई है। क्योंकि पिछले आम चुनाव में एमपी में छिंदवाड़ा एकमात्र सीट थी जहां बीजेपी जीत दर्ज नहीं कर पाई थी। वहीं इस सीट पर फिर से जीत हासिल करने के लिए कमलनाथ ने भी पूरी ताकत झोंक दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

तो क्या अब नहीं बढ़ेगी छत्तीसगढ़ में शराब की कीमत?

Chhattisgarh Liquor Price: छत्तीसगढ़ में शराब के दाम बढ़ने...

CG Cabinet Meeting: 4 फरवरी को होगी छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

CG Cabinet Meeting: रायपुर. छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव...