Nagari Nikay Chunav 2025: कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, महिलाओं, युवाओं और शहरवासियों के लिए क्या है खास…

Nagari Nikay Chunav 2025: रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने आज राजीव भवन, रायपुर में अपना घोषणापत्र जारी किया, जिसे “जन घोषणा पत्र” नाम दिया गया है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा, महापौर प्रत्याशी दीप्ति दुबे, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, प्रमोद दुबे, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

कांग्रेस के घोषणापत्र में क्या है खास? (Nagari Nikay Chunav 2025)

महिला सुरक्षा और सुविधाएं

तालाबों का संरक्षण और सौंदर्यीकरण की विशेष पहल होगी।
घाटों और तालाबों में महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम बनाए जाएंगे।
✅ शहरी व्यापारिक क्षेत्रों में महिला प्रसाधन (टॉयलेट) की व्यवस्था की जाएगी।
महिला सुरक्षा के लिए सभी चौक-चौराहों और स्कूल-कॉलेजों के पास सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

युवाओं और रोजगार से जुड़ी घोषणाएं

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए हर निकाय में फ्री लाइब्रेरी खोली जाएगी।
✅ युवाओं को रोजगार देने के लिए हर निकाय क्षेत्र में ‘यूथ हब’ बनाया जाएगा।
महिला स्व-सहायता समूहों को रोजगार देने के लिए विशेष पहल की जाएगी।
✅ स्कूली और कॉलेज छात्राओं को मुफ्त सैनिटरी नैपकिन दिए जाएंगे।

शहरवासियों के लिए खास योजनाएं

ऑटो रिक्शा/ई-रिक्शा के लिए पार्किंग और चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे।
श्रद्धांजलि राशि योजना के तहत BPL कार्डधारकों को 2,000 की जगह 5,000 रुपये दिए जाएंगे।
संपत्ति कर, जल उपभोक्ता शुल्क और समेकित कर का घर बैठे ऑनलाइन भुगतान किया जा सकेगा।
अगले 6 महीने में सभी निकायों में ऑनलाइन भवन अनुज्ञा (बिल्डिंग परमिट) की सुविधा दी जाएगी।
मकान आबंटन प्रक्रिया को पारदर्शी और सरल बनाते हुए सभी बेघर लोगों को पात्रता के आधार पर मकान उपलब्ध कराया जाएगा।
सफाई कर्मचारियों की जानकारी सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित की जाएगी।

शहरों के विकास और बुनियादी सुविधाएं

हर वार्ड में सब्जी बाजार बनाया जाएगा।
सार्वजनिक स्थलों पर मुफ्त वाई-फाई सुविधा दी जाएगी।
नगरों को आवारा पशुओं से मुक्त किया जाएगा।
संपत्ति कर का नियमित भुगतान करने वालों को विशेष छूट दी जाएगी।
प्रत्येक नगर निगम में पत्रकारों के लिए हाईटेक रेस्ट रूम बनाया जाएगा।
पौनी-पसारी योजना में महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी और इसे सुविधाजनक बनाया जाएगा।
फेरीवालों (स्ट्रीट वेंडर्स) के लिए वेंडिंग ज़ोन चिन्हित कर व्यवस्थित किया जाएगा।
नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत के अध्यक्षों को भुगतान से जुड़े अधिकार वापस दिलाने के लिए प्रयास किया जाएगा।
कन्या विवाह के लिए सभी निकाय क्षेत्रों में सामुदायिक भवन निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।
सभी सरकारी और आत्मानंद स्कूलों में मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया जाएगा।

डिजिटल और प्रशासनिक सुधार

संपत्ति कर, जल कर और अन्य करों की ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था होगी।
जन्म, मृत्यु और विवाह प्रमाण पत्र की होम डिलीवरी सुविधा मिलेगी।
सामुदायिक भवन की ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम लागू किया जाएगा।
निकाय क्षेत्रों में नागरिकों के कार्यों की समय-सीमा तय कर ‘सिटीजन चार्टर’ लागू किया जाएगा।

शहरी विकास और पर्यावरण सुधार (Nagari Nikay Chunav 2025)

शहर को धूल-मुक्त बनाने के लिए विशेष कदम उठाए जाएंगे।
शहरी क्षेत्रों में जल निकासी और स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा।
नगर निगमों द्वारा दशगात्र, बेटी विवाह और अन्य कार्यक्रमों के लिए नि:शुल्क पानी टैंकर उपलब्ध कराए जाएंगे।
शासकीय भूमि पर बसे भूमिहीनों को कब्जे का अधिकार (‘धारणा अधिकार’) दिया जाएगा।

कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में महिलाओं, युवाओं, व्यापारियों और आम नागरिकों के लिए कई लोकलुभावन योजनाओं की घोषणा की है। अब देखना यह होगा कि जनता इस पर क्या प्रतिक्रिया देती है और आगामी निकाय चुनावों में इसका कितना असर पड़ता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related