Home राज्य थाना प्रभारी ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

थाना प्रभारी ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

0
थाना प्रभारी ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में एक थाना प्रभारी (TI) ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। मिली जानकारी के अनुसार अनूपपुर कोतवाली में तैनात संतोष कुमार उद्दे ने अपने आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। संतोष कुमार का कल ही अनूपपुर से सिवनी के लिए ट्रांसफर हुआ था। उन्होंने आत्महत्या क्यो कि इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन टीआई इस कदम ने पुलिस विभाग को सोचने पर मजबूर कर दिया है। संतोष कुमार उद्दे काफी सुलझे हुए और मिलनसार व्यक्ति थे। वह उमरिया जिले में काफी समय तक पदस्थ रहे हैं, वह चंदिया और मानपुर के थाना प्रभारी के रूप में भी अपने सेवाएं दे चुके हैं।

कुछ दिन पहले उनका तबादला अनूपपुर जिले के लिए किया गया था और कल ही पुलिस विभाग द्वारा जारी स्थानांतरण सूची में उनका तबादला अनूपपुर से सिवनी के लिए किया गया था नए थाने में आमद देने से पहले टीआई ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया पुलिस इसकी जांच कर रही है। संतोष कुमार उद्दे सुसाइड क्यों की इसकी आधिकारिक जानकारी तो सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि वह जल्दी-जल्दी हो रहे अपने ट्रांसफर से दुखी थे।

संतोष कुमार उद्दे हाल ही में अनूपपुर आए थे। यहां पर कुछ ही समय बीता था कि एक बार फिर से उनका ट्रांसफर कर दिया गया फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। संतोष कुमार के परिजन को इसकी सूचना दे दी गई है परिजनों का बयान अभी सामने नहीं आया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here