भाजपा के लिए कांग्रेस कोई चुनौती नहीं, हम विजय लक्ष्य की ओर बढ़ रहे : मनसुख मंडाविया

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के छत्तीसगढ़ प्रदेश चुनाव सह प्रभारी व केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने रविवार को मैराथन बैठकें की। बताया जा रहा है कि इस बैठक में कांग्रेस को हराने का अभियान तेज करने का प्लान बनाया गया। प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में दिनभर बैठकों का दौर चला। सुबह 10.30 बजे से शुरू बैठकों का सिलसिला शाम तक चलता रहा। जिसमें सोशल मीडिया, आईटी सेल, मीडिया टीम, घोषणा पत्र संयोजक सहसंयोजक, नरेटिव टीम के साथ बैठक की।

 

बैठकों में प्रदेश चुनाव सह प्रभारी मनसुख मंडाविया ने मार्गदर्शन दिया कि किस तरह कार्य करना है और कांग्रेस की हवा निकाल कर रख देना है।

 

चुनाव सह प्रभारी ने कहा कि भाजपा के लिए कांग्रेस कोई चुनौती नहीं है। भाजपा हर चुनौती से पार पाने की क्षमता रखती है। हम विजय के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। चुनाव सह प्रभारी के मार्गदर्शन में रणनीतिक मंथन किया गया।

 

चुनाव सह प्रभारी केंद्रीय मंत्री मंडाविया के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश संगठन सह प्रभारी नितिन नबीन, महामंत्री संगठन पवन साय ने बैठक ली।

 

प्रदेश चुनाव सह प्रभारी के साथ एक विषय बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी, पंकज झा, प्रशांत सिंह ठाकुर, सोमेश चंद्र पांडे, मिथुन कोठारी, सुनील पिल्लई, आदित्य कुरील, संदीप उपारकर ने भागीदारी की।

 

चुनाव घोषणा पत्र समिति की बैठक में संयोजक विजय बघेल, रामविचार नेताम, अमर अग्रवाल, शिवरतन शर्मा, ओपी चौधरी, पंकज झा ने प्रदेश सह प्रभारी के साथ रणनीति पर चर्चा की।

 

एक अन्य बैठक में आरोप पत्र समिति के संयोजक अजय चंद्राकर, केदार गुप्ता, अमित चिमनानी, अनुराग अग्रवाल, रसिक परमार, हेमंत पाणिग्रही ने प्रदेश चुनाव सह प्रभारी के साथ बैठक में भाग लिया।

 

—- —- —–

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

अब High Security Number Plate लगवाना ज़रूरी, वरना लगेगा जुर्माना…

High Security Number Plate: रायपुर। यदि आपने अपना वाहन...

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल पंप खोलना होगा और भी आसान, सरकार ने किया नियमों में बदलाव…

रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए...

CG Breaking: NSS कैंप में हिंदू छात्रों से जबरन नमाज पढ़वाने का आरोप, पुलिस में शिकायत दर्ज…

बिलासपुर। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय, बिलासपुर में आयोजित एक...