इस जिले में 6 शिक्षिकाओ और प्रिंसिपल को किया निलंबित

दुर्ग। संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर ने लापरवाही बरतने वाले शिक्षको पर कार्यवाही की है। शिकायत की जांच में स्कूल की प्रधान पाठिका और 6 शिक्षिकाओं को निलंबित कर दिया और इसके साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी और विकासखंड शिक्षा अधिकारी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। दुर्ग निवासी ने संभागायुक्त को लिखित शिकायत कर दी थी और शिकायतकर्ता ने बताया की महात्मा गांधी शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक कई कई दिनों तक स्कूल नहीं आते दुर्ग जिला शिक्षा अधिकारी पर शिक्षको से उनकी लापरवाही को माफ करने तथा 20-20 हजार लेने का आराओप लगाया है। शिकायत के बाद संभागायुक्त ने जांच के निर्देश दिए डिप्टी कमिश्नर दुर्ग संभाग व सयुक्त शिक्षा संभाग दुर्ग को मिला कर एक ज्वाइंट टीम गठित की गई टीम ने 13 फरवरी को निरीक्षण किया तो पता चला की स्कूल में कुल 11 शिक्षक और जिसमे से 6 शिक्षक अनुपस्थित मिले।

शिकायतकर्ता महावीर जैन की शिकायत के मुताबिक महात्मा गांधी शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय की प्रधान पाठिका शायना परवीन तथा शिक्षिका रजनी बाला साहू, छाया दुबे, अंजनी महापात्र शशि कला साहसी अनीता राजपूत गरिमा सिंह और सुनीता देवांगन एक माह में सिर्फ दो दिन ही स्कूल आती है और स्कूल आने के बाद ज्यादातर मोबाइल पर व्यस्त रहती हैं साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल और खंड शिक्षा अधिकारी गोविंद साहब को ₹20000 प्रति माह की राशि देकर कभी-कभार स्कूल आती है शिक्षिकाओं की लापरवाही से स्कूल के बच्चे एक दूसरे को गाली गलौज करते हुए नशा करते हैं बच्चों की पढ़ाई पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

तो क्या अब नहीं बढ़ेगी छत्तीसगढ़ में शराब की कीमत?

Chhattisgarh Liquor Price: छत्तीसगढ़ में शराब के दाम बढ़ने...

CG Cabinet Meeting: 4 फरवरी को होगी छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

CG Cabinet Meeting: रायपुर. छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव...