छत्तीसगढ़ में मंत्रियों के प्रभार में बदलाव, ऊर्जा विभाग टीएस सिंहदेव और कृषि ताम्रध्वज साहू को दिया…

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने संगठन से लेकर सरकार में कई बदलाव किये हैं। सीएम भूपेश ने एक मंत्री को बदल दिया। स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम को हटा दिया गया। उसके बदले मोहन मरकाम को जिम्मेदारी दी गई। वहीं कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष सांसद दीपक बैज को बनाया गया है। अब मंत्रियों के प्रभार में बदलाव किया गया है।
डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को ऊर्जा विभाग का प्रभार दिया गया है। इससे पहले ये विभाग मुख्यमंत्री के पास था। वहीं मंत्री ताम्रध्वज साहू को कृषि मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं स्कूल शिक्षा और सहकारिता मंत्रालय रविंद्र चौबे संभालेंगे। मोहन मरकाम को अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग दिया गया है।

प्रेमसाय टेकाम को राज्य योजना आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

तो क्या अब नहीं बढ़ेगी छत्तीसगढ़ में शराब की कीमत?

Chhattisgarh Liquor Price: छत्तीसगढ़ में शराब के दाम बढ़ने...

CG Cabinet Meeting: 4 फरवरी को होगी छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

CG Cabinet Meeting: रायपुर. छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव...