दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा-बीजापुर के सरहदी क्षेत्र पीडिया हितवार के जंगल में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है. कई नक्सलियों के घायल होने की खबर है. साथ ही भारी मात्रा में नक्सल सामग्री को जब्त करने का दावा पुलिस कर रही है. दुर्गम इलाका होने के चलते अधिकारियों के पास भी अभी स्पष्ट जानकारी नहीं है. पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने बताया पश्चिम बस्तर डिविजन के माओवादियों से मुठभेड़ हुई है. माओवादियों के कैंप को ध्वस्त किया गया है. भारी मात्रा में नक्सल सामग्री और माओवादियों के घायल होने की सूचना है. बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले के फोर्स की संयुक्त कार्रवाई है. फोर्स के नेटवर्क में आने के बाद मुठभेड़ की सही स्थिति की जानकारी मिलेगी।
जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, कई नक्सलियों के घायल होने की खबर

Popular
More like thisRelated
रायपुर में तेज बारिश से बड़ा हादसा टला, सागर दुलानी ने संभाला मोर्चा
रायपुर। राजधानी रायपुर के कटोरा तालाब स्थित सिविल लाइन...
शोक संदेश: नहीं रहे 38 वर्षीय राकेश त्रिपाठी, परिवार और परिचितों में शोक की लहर
रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना के पीछे स्थित...
ज़िला कांग्रेस कमेटी में नियुक्ति… हिरा नागरची एवं श्रीनाथ भोगल बने शहर सचिव
रायपुर |छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठनात्मक और सामाजिक...
36 घंटे के ऑपरेशन गरियाबंद पुलिस की बड़ी कामयाबी, जंगल में डंप माओवादियों के हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद
Gariaband Naxal Arms Recovery Operation: गरियाबंद. आशुतोष सिंह. गरियाबंद...

