बिलासा देवी केवट विमानतल का शुभारंभ

बिलासपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बिलासपुर- दिल्ली व बिलासपुर- कोलकाता सीधी हवाई सेवा के शुभारंभ कार्यक्रम में अपने निवास कार्यालय से वीडियो कांफ्रेंस में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने अपने निवास कार्यालय रायपुर से हरी झंडी दिखाकर बिलासा देवी केवट विमानतल, चकरभाठा से बिलासपुर- दिल्ली और बिलासपुर- कोलकाता सीधी हवाई सेवा का शुभारंभ किया उप मुख्यमंत्री अरुण साव बिलासा देवी केवट विमानतल में इस अवसर पर उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे प्रधानमंत्री जी का संकल्प है कि हवाई चप्पल पहनने वाले भी हवाई यात्रा कर सके। आज बिलासपुर वासियों की लंबे समय से चल रही एक बड़ी मांग पूरी हो रही है। बिलासपुर से कोलकाता और बिलासपुर से नई दिल्ली के लिए सीधी हवाई सेवा प्रारंभ हो रही है। मेरी ओर से इसके लिए बिलासपुर वासियों को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि है छत्तीसगढ़ के लिए खुशी की बात है इस हवाई सेवा का लाभ पूरे छत्तीसगढ़ को मिलेगा मुख्यमंत्री ने हवाई सेवा प्रारंभ करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को छत्तीसगढ़ के जनता की ओर से बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने कहा आज जगदलपुर के लिए भी खुशखबरी है, आज जगदलपुर से जबलपुर के लिए भी हवाई सेवा प्रारंभ हो रही है, इस हवाई सेवा का लाभ बस्तर क्षेत्र के लोगों को मिलेगा। यहां व्यापार और पर्यटन की नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे मुख्यमंत्री ने कहा कि बिलासपुर हवाई अड्डे को अपग्रेड करने का काम चल रहा है, जल्दी यहां नाइट लैंडिंग की भी सुविधा होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

तो क्या अब नहीं बढ़ेगी छत्तीसगढ़ में शराब की कीमत?

Chhattisgarh Liquor Price: छत्तीसगढ़ में शराब के दाम बढ़ने...

CG Cabinet Meeting: 4 फरवरी को होगी छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

CG Cabinet Meeting: रायपुर. छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव...