EOW ने शराब घोटाले में की गिरफ्तारी

रायपुर। शराब घोटाले में ACB/EOW ने बड़ी कार्रवाई की है। अरविंद सिंह को EOW ने गिरफ्तार कर लिया है। शराब घोटाले में अरविंद सिंह पहले से ही जेल में बंद थे। जमानत के बाद जैसे ही वो जेल से बाहर आये, उन्हें फिर से गिरफ्तार कर लिया गया। देर रात अरविंद सिंह जेल से रिहा हुए थे।

बता दें कि रायपुर जेल में बंद 2200 करोड़ रुपए के शराब घोटाले के आरोपित अरविंद सिंह को एक लाख रुपए के सशर्त जमानत मिली थी। हाईकोर्ट बिलासपुर में जस्टिस पार्थ प्रीतम साहू की कोर्ट ने जमानत आदेश जारी किया है। 21 मार्च को दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रखा था। कोर्ट ने दो अप्रैल को जारी फैसले में सशर्त जमानत दी थी।

वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव श्रीवास्तव ने बचाव पक्ष और डा. सौरभ कुमार पांडे ने ईडी की तरफ से पैरवी की थी। जेल से बाहर आने के दूसरे दिन ही एसीबी/ईओडब्ल्यू की टीम ने पकड़ा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

तो क्या अब नहीं बढ़ेगी छत्तीसगढ़ में शराब की कीमत?

Chhattisgarh Liquor Price: छत्तीसगढ़ में शराब के दाम बढ़ने...

CG Cabinet Meeting: 4 फरवरी को होगी छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

CG Cabinet Meeting: रायपुर. छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव...