Home छत्तीसगढ़ Naxalite Encounter Update : सुरक्षाबलों ने इनामी नक्सलियों सहित 29 माओवादियों को मार गिराया, भारी मात्रा में हथियार बरामद, पढ़े पूरी खबर…

Naxalite Encounter Update : सुरक्षाबलों ने इनामी नक्सलियों सहित 29 माओवादियों को मार गिराया, भारी मात्रा में हथियार बरामद, पढ़े पूरी खबर…

0
Naxalite Encounter Update : सुरक्षाबलों ने इनामी नक्सलियों सहित 29 माओवादियों को मार गिराया, भारी मात्रा में हथियार बरामद, पढ़े पूरी खबर…

कांकेर। जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई, जिसमें नक्सलियों को भारी नुकसान पहुंचा है। अब तक कुल 29 नक्सलियों के शव बरामद हो चुके हैं, साथ ही भारी मात्रा में इन्सास, एके-47, एसएलआर, कार्बाइन, .303 राइफल्स भी बरामद हुई हैं। पुलिस के मुताबिक इस मुठभेड़ में टॉप नक्सल कमांडर शंकर राव और ललिता भी मारे गए हैं। इन दोनों पर 25-25 लाख रुपए का इनाम घोषित था। जबकि नक्सली राजू के मारे जाने की भी सूचना है।

Naxalite Encounter Update : पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कांकेर के छोटेबैठिया के मुठभेड़ स्थल से अब तक 29 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। साथ ही बड़ी संख्या में हथियार भी बरामद किए गए हैं। इस मुठभेड़ में तीन जवान भी घायल हुए हैं। सर्च ऑपरेशन जारी है। इसे क्षेत्र के अब तक के सबसे बड़े नक्सल विरोधी अभियानों में से एक के रूप में देखा जा सकता है। यह ऑपरेशन इलाके में वरिष्ठ नक्सली शंकर, ललिता और राजू की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद शुरू किया गया था। यह मुठभेड़ मंगलवार 16 अप्रैल को दोपहर लगभग 2 बजे शुरू हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here