पटना: हाल ही में कुछ ऐसा हुआ की शिक्षकों का सोचना मुश्किल हो गया है , बिहार में शिक्षा विभाग अपने नए-नए निर्देशों के कारण इनदिनों सुर्खियों में है। चर्चित आईएएस अधिकारी केके पाठक को विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाए जाने के बाद शिक्षकों पर भी लगाम लगा है। इस बीच, बेगूसराय के जिला शिक्षा अधीक्षक ने शिक्षकों के लिए नया निर्देश जारी किया है। इसके मुताबिक शिक्षक के दाढ़ी बढ़ाकर स्कूल आने, शिक्षिकाओं के भड़काऊ और चमकीले कपड़े पहनकर स्कूल आने पर पाबंदी लगाई गई है। आदेश में कहा गया है कि अगर स्कूल में शिक्षक बढ़े हुए दाढ़ी और जींस टी-शर्ट पहने पाए गए तो उनका वेतन काट लिया जाएगा। शिक्षकों को फार्मल ड्रेस में स्कूल आना होगा। इसके अलावा शिक्षकों को क्लासरूम में मोबाइल लेकर जाने की मनाही की गई है। मोबाइल को पहले ही कार्यालय में जमा कर देना होगा, इसके बाद ही वह कक्षा में पढ़ाने जा सकते हैं। इसके अलावा भी कई तरह के निर्देश दिए गए हैं। इससे पहले बिहार शिक्षा विभाग द्वारा भी जिंस और टी शर्ट पहनकर स्कूल या कार्यालय आने की मनाही की गई थी।
शिक्षकों के दाढ़ी बढ़ाकर स्कूल आने पर कटेगा उनका वेतन, निर्देश जारी …

Popular
More like thisRelated
Raipur Railway Station Dispute: रेल मंत्री के दौरे से पहले रायपुर रेलवे स्टेशन के पार्सल ऑफिस में मारपीट, एफआईआर
Raipur Railway Station Dispute: रायपुर। आरपीएफ के राइजिंग डे...
PM Surya Ghar Yojana या रिश्वत का खेल? CSPDCL कर्मचारी देवेंद्र कुमार विश्वकर्मा सोलर प्लांट सिंक्रोनाइजेशन के लिए मांगे पैसे, 18 दिनों तक नहीं...
PM Surya Ghar Yojana: रायपुर/कुम्हारी। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना...
Chhattisgarh Liquor News: छत्तीसगढ़ में शराब के नाम पर चल रहा था खेल, विभाग ने लिया बड़ा एक्शन, 4 आबकारी अधिकारी निलंबित
Chhattisgarh Liquor News: रायपुर. छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों...
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, IMD ने कई जिलों में जारी किया भारी बारिश का अलर्ट; इन शहर वासियो...
CG Weather Update: रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार...

