CG BJP Jila Adhyaksh: दूसरे दिन भी भाजपा जिला अध्यक्षों की नियुक्ति जारी, गरियाबंद में अनिल चंद्राकर और अंबिकापुर में भारत सिंह सिसोदिया को मिली जिम्मेदारी, जानें अन्य जिला अध्यक्षों के नाम…

CG BJP Jila Adhyaksh: रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। खबर लिखे जाने तक चार नए जिला अध्यक्षों के नामों का ऐलान किया गया है। रविवार को 15 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद, सोमवार को गरियाबंद जिले का नया अध्यक्ष घोषित किया गया है। अनिल चंद्राकर को गरियाबंद भाजपा का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। यह घोषणा भाजपा के नवीन कार्यालय में भाजपा चुनाव संगठन प्रभारी श्री चंद सुंदरानी की मौजूदगी में की गई, जहां प्रदेश मंत्री किशोर महानंद भी उपस्थित थे। इस दौरान विधायक रोहित साहू और जिले के अन्य मंडल पदाधिकारी तथा बड़े नेता भी मौजूद रहे।

सरगुजा और महासमुंद के जिला अध्यक्षों की घोषणा (CG BJP Jila Adhyaksh)

सरगुजा जिले में भाजपा का नया जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया को बनाया गया है। सिसोदिया पूर्व में किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रह चुके हैं और वे भाजपा की कार्य समिति के सदस्य भी रहे हैं। इसके अलावा, वे जशपुर जिले के प्रभारी रह चुके हैं।

महासमुंद जिले के नए जिला अध्यक्ष के रूप में एतराम साहू का नाम घोषित किया गया है। एतराम साहू पहले संगठन में मीडिया प्रभारी और स्काउट एंड गाइड के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। उनका नाम प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा ने महासमुंद जिला भाजपा कार्यालय में घोषित किया।

जांजगीर जिले के नए अध्यक्ष

जांजगीर जिले की जिम्मेदारी टिकेश्वर गवेल को दी गई है। वर्तमान में टिकेश्वर भाजपा के जिला महामंत्री हैं और वे पहले भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री रह चुके हैं।

पहले दिन जिन 15 जिला अध्यक्षों की हुई थी नियुक्ति:

  1. रायपुर शहर अध्यक्ष – रमेश ठाकुर
  2. रायपुर ग्रामीण अध्यक्ष – श्याम नारंग
  3. भिलाई जिला अध्यक्ष – पुरूषोतम देवांगन
  4. दुर्ग जिला अध्यक्ष – सुरेंद्र कौशिक
  5. बीजापुर जिला अध्यक्ष – घासीराम नाग
  6. गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला अध्यक्ष – लालजी यादव
  7. सूरजपुर जिला अध्यक्ष – मुरलीधर सोनी
  8. मुंगेली जिला अध्यक्ष – दीनानाथ केशरवानी
  9. रायगढ़ जिला भाजपा अध्यक्ष – अरुणधर दिवान
  10. बलरामपुर जिला अध्यक्ष – ओमप्रकाश जायसवाल
  11. मोहला-मानपुर जिला अध्यक्ष – नम्रता सिंह
  12. कांकेर जिला अध्यक्ष – महेश जैन
  13. जशपुर जिला अध्यक्ष – भरत सिंह
  14. कोरबा जिला भाजपा अध्यक्ष – मनोज शर्मा
  15. बालोद जिला भाजपा अध्यक्ष – चेमन देशमुख

नोट: नियुक्तियों का यह सिलसिला जारी है और आगामी दिनों में अन्य जिलों के अध्यक्षों की घोषणाएं भी की जा सकती हैं।

CG BJP Jila Adhyaksh List: रायपुर शहर अध्यक्ष बने रमेश ठाकुर, ग्रामीण अध्यक्ष श्याम नारंग, जानिए अन्य जिलों के अध्यक्षों के नाम… – Chhattisgarh Updateshttps://chhattisgarhupdates.com/cg-bjp-district-president-list-ramesh-thakur-becomes-raipur-city-president-shyam-narang-rural-president-know-the-names-of-presidents-of-other-districts/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

Raipur Breaking News : GOLD’s GYM में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, देखें Video

Raipur Breaking News : रायपुर. राजधानी रायपुर के तेलीबांधा...

CG Breaking: गुटखा बनाने वाली फैक्ट्री में GST का छापा, जांच जारी

प्रतीक चौहान, रायपुर। छत्तीसगढ़ में जीएसटी विभाग की सख्ती...