Railway Latest News: रायपुर। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। रेलवे जल्द ही रायपुर से जबलपुर के बीच वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने जा रहा है। यह ट्रेन रायपुर से गोंदिया होते हुए जबलपुर तक चलेगी। रेलवे ने इसको लेकर एक इंटरनल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी, जिससे यात्रियों को तेज और आरामदायक सफर का लाभ मिलेगा।
410 किमी की दूरी 7 घंटे में तय करेगी ट्रेन
हाल ही में जबलपुर-गोंदिया ब्रॉडगेज लाइन का निर्माण पूरा हुआ है, जिसके बाद रेलवे ने इस रूट पर वंदेभारत ट्रेन चलाने की मंजूरी दी है। यह ट्रेन लगभग 410 किमी की दूरी महज 7 घंटे में तय करेगी। अब तक इस रूट पर कोई सीधी एक्सप्रेस ट्रेन नहीं थी, जिससे यात्रियों को कटनी होकर जाने वाली अमरकंटक एक्सप्रेस पर निर्भर रहना पड़ता था।
किन यात्रियों को मिलेगा लाभ? (Railway Latest News)
इस वंदेभारत ट्रेन के शुरू होने से न सिर्फ रायपुर और जबलपुर के यात्रियों को फायदा होगा, बल्कि डोंगरगढ़, गोंदिया, बालाघाट, नैनपुर और घंसौर के आसपास के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा।
ट्रेन का शेड्यूल और टाइमिंग
रेलवे बोर्ड के सूत्रों के अनुसार, यह वंदेभारत एक्सप्रेस सप्ताह में छह दिन (शुक्रवार को छोड़कर) संचालित होगी।
रायपुर से जबलपुर जाने का समय (Railway Latest News)
- रायपुर: दोपहर 1:20 बजे प्रस्थान
- दुर्ग: दोपहर 2:10 बजे
- राजनांदगांव: दोपहर 2:29 बजे
- गोंदिया: शाम 3:55 बजे
- बालाघाट: शाम 4:29 बजे
- नैनपुर: शाम 5:44 बजे
- मदन महल: रात 8:15 बजे
- जबलपुर: रात 8:15 बजे आगमन
जबलपुर से रायपुर लौटने का समय
- जबलपुर: सुबह 5:00 बजे प्रस्थान
- मदन महल: सुबह 5:12 बजे
- कछपुरा: सुबह 5:26 बजे
- नैनपुर: सुबह 6:49 बजे
- बालाघाट: सुबह 8:08 बजे
- गोंदिया: सुबह 9:10 बजे
- राजनांदगांव: सुबह 10:24 बजे
- दुर्ग: सुबह 11:12 बजे
- रायपुर: दोपहर 11:55 बजे आगमन
यात्रियों को क्या फायदा होगा? (Railway Latest News)
- तेज़ और आरामदायक सफर
- कटनी होकर जाने वाली ट्रेनों पर निर्भरता कम होगी
- मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा
इस नई वंदेभारत ट्रेन से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी और सफर का समय भी कम होगा। रेलवे जल्द ही इसके संचालन की आधिकारिक घोषणा कर सकता है।