CG Weather Today: रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। दिन हो या रात—कूलर और एसी की हवा के बिना रहना मुश्किल हो गया है। आने वाले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद भी नजर नहीं आ रही। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में तापमान लगातार बढ़ रहा है और आने वाले 48 घंटों में इसमें 1 से 2 डिग्री की और बढ़ोतरी हो सकती है।
मौसम विशेषज्ञों ने इस बदलाव के पीछे पश्चिमी विक्षोभ और द्रोणिकाओं को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल राज्य में उत्तर-पश्चिमी हवाएं सक्रिय हैं, जिससे तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। प्रदेश के मध्य और उत्तरी हिस्सों में लू चलने की आशंका जताई गई है।

बीते 24 घंटे में कहां-क्या रहा हाल
राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जरूर हुई, लेकिन इससे गर्मी में खास राहत नहीं मिली। उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में लू चली। वहीं सोमवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो पूरे प्रदेश में सबसे अधिक रहा। दूसरी ओर, सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया।
मौसम विभाग की चेतावनी: लू से रहें सतर्क (CG Weather Today)
मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा ने जानकारी दी कि एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान के पास चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है, जो 3.1 से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है। साथ ही एक द्रोणिका रेखा उत्तर-पश्चिम राजस्थान से पूर्वी बांग्लादेश तक फैली है, जो हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड होते हुए पश्चिम बंगाल तक पहुंच रही है। इसके अलावा एक उत्तर-दक्षिण द्रोणिका रेखा उत्तर छत्तीसगढ़ से होते हुए तमिलनाडु तक फैली है।
इन सबके प्रभाव से प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा और विशेषकर उत्तर छत्तीसगढ़ एवं उसके आस-पास के जिलों में लू चलने की आशंका है। मध्य छत्तीसगढ़ में भी लू जैसी स्थिति बनी रह सकती है।
अगले 5 दिन: राहत नहीं, और बढ़ेगी गर्मी (CG Weather Today)
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 5 दिनों तक गर्मी और बढ़ेगी। इस दौरान मध्य छत्तीसगढ़ में तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। 23 अप्रैल से 25 अप्रैल तक रायपुर और आसपास के कुछ हिस्सों में भी लू चल सकती है। वहीं उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में अगले 4 दिनों तक लू चलने की संभावना जताई गई है।
रायपुर का आज का मौसम (CG Weather Today)
राजधानी रायपुर में आज आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास और न्यूनतम तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिन के समय गर्म हवाओं का असर बना रहेगा, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है।
- PM Surya Ghar Yojana या रिश्वत का खेल? CSPDCL कर्मचारी देवेंद्र कुमार विश्वकर्मा सोलर प्लांट सिंक्रोनाइजेशन के लिए मांगे पैसे, 18 दिनों तक नहीं किया सिंक्रो का काम
- Chhattisgarh Liquor News: छत्तीसगढ़ में शराब के नाम पर चल रहा था खेल, विभाग ने लिया बड़ा एक्शन, 4 आबकारी अधिकारी निलंबित
- CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, IMD ने कई जिलों में जारी किया भारी बारिश का अलर्ट; इन शहर वासियो को रहना होगा ज्यादा सावधान!
- CG Swine Flu Cases: छत्तीसगढ़ में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खौफ! 24 घंटे में 26 नए केस, कोरोना ने भी बढ़ाई चिंता, इन शहरों में सबसे ज्यादा असर
- Raipur Dry Day Liquor SaleRaipur Dry Day Liquor Sale: जन्माष्टमी में भी नहीं रुका शराब का खेल! बार से चोरी-छिपे बिक्री, संचालक और गार्ड गिरफ्तार


