India Pakistan War: भारत-पाकिस्तान के बीच हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं. पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर से लेकर राजस्थान के जैसलमेर तक ड्रोन और मिसाइल हमले किए, जिसके जवाब में भारत ने कड़ी कार्रवाई की है. भारतीय सेना के सतर्क एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के इन हमलों को नाकाम कर दिया. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे जम्मू कश्मीर में ब्लैकआउट कर दिया गया है. इसके अलावा गुजरात के भुज में पूरी तरह ब्लैक आउट किया गया है.
इन जगहों को किया जा रहा टारगेट (India Pakistan War)
पाकिस्तान ने 4 राज्यों के 12 शहरों को निशाना बनाया है. पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के जम्मू, सांबा, केरन, तंगधार, करनाह, अखनूर, आरएसपुरा सेक्टर, अरनिया, पंजाब के पठानकोट, राजस्थान के जैसलमेर औऱ पोकरण गुजरात के भुज को निशाना बनाया है.
जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान की ओर से दागी गई कई मिसाइलों को S-400 एयर डिफेंस सिस्टम के जरिए हवा में ही नष्ट कर दिया गया, जिससे एक बड़ी तबाही टल गई. वहीं सरगोधा के पास पाकिस्तान के 2 फाइटर जेट भी मार गिराया गया है. इसके अलावा जैसलमेर में भी भारतीय डिफेंस सिस्टम ने लगभग 30 पाकिस्तानी मिसाइलों को नाकाम किया है. वहीं पाकिस्तान ने आधिकारिक पुष्टि करते हुए माना है कि भारत ने दो JF-17 लड़ाकू विमान मार गिराए हैं. साथ ही भारत ने पाकिस्तान के AWACS को मार गिराया है.
Disclaimer: भारत-पाकिस्तान हमले की पल-पल की जानकारी छत्तीसगढ़ अपडेटस डॉट कॉम लगातार पाठकों तक पहुंचा रहा है। ये जानकारियां 15-20 मिनट पहले की है। खबरों की अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहे।
- Chhattisgarh Liquor News: छत्तीसगढ़ में शराब के नाम पर चल रहा था खेल, विभाग ने लिया बड़ा एक्शन, 4 आबकारी अधिकारी निलंबित
- CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, IMD ने कई जिलों में जारी किया भारी बारिश का अलर्ट; इन शहर वासियो को रहना होगा ज्यादा सावधान!
- CG Swine Flu Cases: छत्तीसगढ़ में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खौफ! 24 घंटे में 26 नए केस, कोरोना ने भी बढ़ाई चिंता, इन शहरों में सबसे ज्यादा असर
- Raipur Dry Day Liquor SaleRaipur Dry Day Liquor Sale: जन्माष्टमी में भी नहीं रुका शराब का खेल! बार से चोरी-छिपे बिक्री, संचालक और गार्ड गिरफ्तार
- Janmashtami Dry Day in Chhattisgarh: जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ में ‘नो नॉन-वेज डे’, मांस की दुकानें और पशुवध गृह रहेंगे बंद; शराब बिक्री पर भी रोक


