BREAKING: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर IPL अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया.

टूर्नामेंट को लेकर यह फैसला आज बीसीसीआई की हुई आपातकालीन बैठक में लिया गया, जिसमें बोर्ड के शीर्ष अधिकारी, सुरक्षा एजेंसियां और केंद्रीय मंत्रालय के प्रतिनिधि शामिल थे.

BCCI ने साफ किया है कि देश की सुरक्षा सर्वोपरि है, और मौजूदा हालात में टूर्नामेंट का आयोजन संभव नहीं है.
सभी फ्रेंचाइज़ियों, खिलाड़ियों और स्टेकहोल्डर्स को इस फैसले की जानकारी दे दी गई है.

बता दें कि पड़ोसी शहरों जम्मू और पठानकोट में हवाई हमले की चेतावनी के बाद गुरुवार को धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच रद्द होने के बाद से चल रहे संस्करण के भविष्य पर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे थे.

आईपीएल में आज आईपीएल में लखनऊ में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु और लखनऊ सुपर जाइंट के बीच मुकाबला होना था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

तो क्या अब नहीं बढ़ेगी छत्तीसगढ़ में शराब की कीमत?

Chhattisgarh Liquor Price: छत्तीसगढ़ में शराब के दाम बढ़ने...

CG Cabinet Meeting: 4 फरवरी को होगी छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

CG Cabinet Meeting: रायपुर. छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव...