Chhattisgarh Liquor Price Hike: इस दिन से छत्तीसगढ़ में फिर महंगी होगी शराब, साय सरकार ने बढ़ाया टैक्स और बदली आबकारी नीति

Chhattisgarh Liquor Price Hike: छत्तीसगढ़ में शराब पीने वालों के लिए जरूरी खबर है. 1 अप्रैल 2026 से शराब की कीमतें बढ़ सकती हैं. सरकार ने आबकारी नियमों में बदलाव करते हुए शराब पर लगने वाली ड्यूटी और टैक्स बढ़ा दिए हैं. नई दरें राजपत्र में भी जारी कर दी गई हैं.

शराब पर बढ़ी आबकारी ड्यूटी

  • सरकार ने देशी और विदेशी दोनों तरह की शराब पर टैक्स बढ़ाया है.
  • विदेशी शराब की कीमत के हिसाब से अलग-अलग ड्यूटी तय की गई है. महंगी शराब पर अब ज्यादा टैक्स देना होगा.
  • बीयर और रेडी-टू-ड्रिंक ड्रिंक्स पर भी नई दरें लागू होंगी.
  • सेना और अर्धसैनिक बलों के लिए अलग से कम ड्यूटी तय की गई है.
  • साथ ही अब शराब सप्लाई से पहले टैक्स जमा करना जरूरी होगा.
Chhattisgarh Liquor Price Hike
Chhattisgarh Liquor Price Hike

अब प्लास्टिक बोतल में मिलेगी शराब

नई आबकारी नीति 2026–27 के तहत एक और बड़ा बदलाव किया गया है. अब सरकारी दुकानों पर शराब कांच की बोतल की जगह प्लास्टिक बोतल में बेची जाएगी.
सरकार का कहना है कि इससे ट्रांसपोर्ट आसान होगा और खर्च कम होगा. हालांकि ग्राहकों को कीमत में कोई खास राहत मिलती नजर नहीं आ रही है.

कुल मिलाकर 1 अप्रैल से शराब खरीदना जेब पर ज्यादा भारी पड़ सकता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

तो क्या अब नहीं बढ़ेगी छत्तीसगढ़ में शराब की कीमत?

Chhattisgarh Liquor Price: छत्तीसगढ़ में शराब के दाम बढ़ने...

CG Cabinet Meeting: 4 फरवरी को होगी छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

CG Cabinet Meeting: रायपुर. छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव...