रायपुर |छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठनात्मक और सामाजिक कार्यक्रमों में हिरा नागरची एवं श्रीनाथ भोगल लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। दोनों नेताओं की मेहनत, समर्पण और जनसंपर्क क्षमता के चलते पार्टी संगठन को मजबूती मिल रही है। प्रदेश स्तर पर आयोजित विभिन्न कांग्रेस कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों और सामाजिक गतिविधियों में दोनों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिलती है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि हिरा नागरची ने संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को जोड़ने और जनता के मुद्दों को पार्टी मंच तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है।
वहीं श्रीनाथ भोगल भी संगठनात्मक गतिविधियों, युवा कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन तथा क्षेत्रीय जनसमस्याओं को उठाने में लगातार सक्रिय हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ और जमीनी स्तर पर उनकी सक्रियता की सराहना की जा रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मानना है कि दोनों नेताओं के समर्पण और मेहनत से पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती मिल रही है तथा आम जनता के बीच कांग्रेस की पहुंच बढ़ रही है। हिरा नागरची और श्रीनाथ भोगल ने कहा कि वे पार्टी की विचारधारा और जनसेवा के उद्देश्य को लेकर निरंतर कार्य करते रहेंगे तथा संगठन को और मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से प्रयास जारी रखेंगे।

