Chhattisgarh School Holidays: रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूली बच्चों के लिए अच्छी खबर है। राज्य में दिवाली की छुट्टियां एक दिन बढ़ा दी गई हैं। अब बच्चों को 5 दिन की जगह पूरे 6 दिन की छुट्टी मिलेगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने इसके लिए नया आदेश जारी किया है।

6 नवंबर से 11 नवंबर तक रहेगी छुट्टी
स्कूल शिक्षा विभाग के नए आदेश के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी, अनुदान प्राप्त और निजी स्कूलों में 6 नवंबर से 11 नवंबर 2026 तक दिवाली की छुट्टी रहेगी। इसके अलावा डी.एड., बी.एड. और एम.एड. कॉलेजों में भी इन तारीखों पर अवकाश रहेगा।
पहले 5 दिन की थी छुट्टी (Chhattisgarh School Holidays)
विभाग ने इससे पहले 21 सितंबर 2026 को जारी शैक्षणिक कैलेंडर में दिवाली की छुट्टी 6 नवंबर से 10 नवंबर तक तय की थी। इस हिसाब से विद्यार्थियों को कुल 5 दिन का अवकाश मिलना था।
लेकिन अब 16 अक्टूबर 2026 को जारी संशोधित आदेश के जरिए छुट्टी को एक दिन बढ़ा दिया गया है। नए फैसले के बाद अब 11 नवंबर तक स्कूल और संबंधित शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे।
बच्चों और शिक्षकों को मिलेगी राहत
दिवाली के मौके पर छुट्टी बढ़ने से विद्यार्थियों और शिक्षकों को त्योहार मनाने के लिए एक अतिरिक्त दिन मिलेगा। इससे परिवार के साथ समय बिताने और त्योहार की तैयारियों के लिए भी ज्यादा समय मिल सकेगा।


