मेयर और 70 पार्षद लेंगे शपथ, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे निगम आयुक्त…

रायपुर: रायपुर नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे और 70 वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 27 फरवरी को दोपहर 3 बजे सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इस अहम आयोजन की तैयारियों का जायजा आज नगर निगम आयुक्त अविनाश मिश्रा और उप आयुक्त डॉ. अंजलि शर्मा ने लिया।

नगर निगम प्रशासक एवं रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर आयुक्त अविनाश मिश्रा ने इंडोर स्टेडियम का दौरा कर शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी प्रशासनिक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान नगर निगम के अपर आयुक्त यू. एस. अग्रवाल, विनोद पांडेय और उपायुक्त डॉ. अंजलि शर्मा भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

CG Breaking: गुटखा बनाने वाली फैक्ट्री में GST का छापा, जांच जारी

प्रतीक चौहान, रायपुर। छत्तीसगढ़ में जीएसटी विभाग की सख्ती...

CG News : कोयला खदान के लिए जंगल की कटाई का विरोध, ग्रामीणों को समर्थन देने पहुंची कांग्रेस विधायक गिरफ्तार

रायगढ़. लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के मुड़ागांव और आसपास के जंगलों...