भाजपा का कार्टून वार जारी, पूर्व सीएम पर साधा निशाना

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा-कांग्रेस के बीच सोशल मीडिया वार जारी है। शनिवार को भाजपा ने फिर से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर कांग्रेस पर तंज कसा है।

इस बार BJP ने राजनांदगांव से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल पर निशाना साधा है। कार्टून पोस्ट करते हुए भाजपा ने कहा, “राजनांदगांव की जनता सावधान, जिन्होंने श्रीराम मंदिर का निमंत्रण ठुकराया, वे अब वोट मांगने आ रहे हैं, सबक जरूर सिखाना है।”

लोकसभा चुनाव के बीच भाजपा मीडिया सेल ने कार्टून के सहारे निशाना साधने का अभियान छेड़ रखा है। इसकी शुरुआत राजनांदगांव से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से ही की थी, जिन्हें जिहादी गिरोह का अगुवा बताते हुए राजनांदगांव को जिहादगांव बनाने का आरोप लगाया था। इसके बाद से लगातार हर एक कांग्रेस प्रत्याशी का कार्टून बनाकर उन पर तरह-तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

तो क्या अब नहीं बढ़ेगी छत्तीसगढ़ में शराब की कीमत?

Chhattisgarh Liquor Price: छत्तीसगढ़ में शराब के दाम बढ़ने...

CG Cabinet Meeting: 4 फरवरी को होगी छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

CG Cabinet Meeting: रायपुर. छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव...