CG News: सीएम साय का आज से बस्तर दौरा, अंबेडकर जयंती पर भाजपा का अभियान तेज, कांग्रेस की न्याय पदयात्रा की तैयारी…

CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासी और सांस्कृतिक फिजा आज खासा गुलजार रहने वाली है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज से दो दिवसीय बस्तर दौरे पर रवाना होंगे, जहां वे कई अहम सरकारी कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इस बीच भाजपा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में विशेष जनसंपर्क अभियान चला रही है, जो 25 अप्रैल तक चलेगा। उधर कांग्रेस भी सरकार को घेरने की रणनीति में जुट गई है और 18 अप्रैल से ‘न्याय पदयात्रा’ शुरू करने जा रही है। राजधानी रायपुर में आज सांस्कृतिक आयोजनों की भी भरमार है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बस्तर दौरा आज से

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दोपहर 1:15 बजे रायपुर हेलीपैड से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे।

  • 2:30 बजे वे ‘मोर दुआर साय सरकार’ कार्यक्रम में भाग लेंगे।
  • इसके बाद वे सीएम आवास योजना सर्वे महाअभियान में भी हिस्सा लेंगे।
  • शाम 3 बजे ‘बस्तर विकास पर परिचर्चा’ में शामिल होंगे।
  • शाम 7:30 बजे स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात का कार्यक्रम निर्धारित है।
  • रात्रि विश्राम वे जगदलपुर सर्किट हाउस में करेंगे।

भाजपा का विशेष अभियान: अनुसूचित जाति बस्तियों में सीधा संवाद

डॉ. अंबेडकर की जयंती को लेकर भाजपा आज से विशेष अभियान की शुरुआत कर रही है।

  • यह अभियान 25 अप्रैल तक चलेगा।
  • हर जनपद से चुने गए 25 कार्यकर्ता, 5-5 प्रमुख अनुसूचित समाज के लोगों से संपर्क करेंगे।
  • 24 अप्रैल को अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केंद्र की जानकारी भी दी जाएगी।
  • भाजपा का लक्ष्य बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है।

कांग्रेस की ‘न्याय पदयात्रा’ 18 अप्रैल से

18 अप्रैल से 21 अप्रैल तक, कांग्रेस दुर्ग से रायपुर तक ‘न्याय पदयात्रा’ निकालेगी।

  • यात्रा की शुरुआत दुर्ग के गांधी मूर्ति पटेल चौक से होगी।
  • 21 अप्रैल को रायपुर के राजीव भवन में इसका समापन होगा।
  • यात्रा के दौरान दुर्ग में मासूम बच्ची के साथ हुए अपराध समेत कई सामाजिक मुद्दों को उठाया जाएगा।
  • सीएम हाउस घेराव की भी योजना है।
  • इसके लिए 23 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस ने प्रभारी नियुक्त किए हैं।

राजधानी रायपुर में आज के प्रमुख आयोजन (CG News)

🔹 अग्र-गौरव सम्मान समारोह:

  • समय: सुबह 11:30 बजे
  • स्थान: मैक कॉलेज ऑडिटोरियम, समता कॉलोनी
  • आयोजक: अग्रवाल सभा रायपुर एवं अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन छत्तीसगढ़

🔹 बांग्ला नववर्ष पर आनंदोत्सव:

  • समय: सुबह 7:30 बजे से
  • स्थान: गोविंद नगर, पंडरी
  • कार्यक्रम: विशेष मंगल आरती, पूजन व सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ (शाम 6:30 से)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

Raipur Breaking News : GOLD’s GYM में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, देखें Video

Raipur Breaking News : रायपुर. राजधानी रायपुर के तेलीबांधा...

CG Breaking: गुटखा बनाने वाली फैक्ट्री में GST का छापा, जांच जारी

प्रतीक चौहान, रायपुर। छत्तीसगढ़ में जीएसटी विभाग की सख्ती...