CG NEWS: विधानसभा सत्र, सीएम साय का दौरा, कैदियों की आध्यात्मिक शुद्धि…

CG NEWS: रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज दूसरा दिन है। इसमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी जाएगी और पंचायती राज संशोधन द्वितीय अध्यादेश पटल पर रखा जाएगा। प्रश्नकाल में शिक्षा, वन और राजस्व विभाग से जुड़े सवालों पर चर्चा होगी, जबकि गृह और नगरीय प्रशासन विभाग से संबंधित मुद्दे ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के तहत उठाए जाएंगे।

लोफंदी गांव की मौतों पर होगी चर्चा

सत्र में बिलासपुर के लोफंदी गांव में हुई मौतों का मुद्दा उठाया जाएगा। साथ ही अरपा नदी में बढ़ते प्रदूषण पर भी चर्चा होगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का मध्य प्रदेश दौरा

सीएम विष्णुदेव साय आज मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। विधानसभा सत्र में शामिल होने के बाद दोपहर 1.30 बजे छतरपुर के लिए रवाना होंगे और 3.30 बजे से 5 बजे तक बागेश्वर धाम में रहेंगे। इसके बाद शाम 5 बजे रायपुर लौटेंगे और 7 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।

कैदियों का गंगाजल से स्नान

रायपुर के सेंट्रल जेल में कैदियों ने महाकुंभ के गंगाजल से सामूहिक स्नान किया। प्रदेश के पांच सेंट्रल जेल, 20 जिला जेल और आठ सब-जेल के कैदी इस आध्यात्मिक शुद्धि प्रक्रिया में शामिल हुए। गृहमंत्री विजय शर्मा हरिद्वार से गंगाजल लेकर आए थे, जिसे कैदियों को दिया गया।

रायपुर नगर निगम का शपथ ग्रहण समारोह

27 फरवरी को रायपुर नगर निगम में महापौर मीनल चौबे और 70 नवनिर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह होगा। यह कार्यक्रम दोपहर 3 बजे इनडोर स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि होंगे, जबकि उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, प्रभारी मंत्री केदार कश्यप और अन्य नेता भी शामिल होंगे। इसके बाद रायपुर नगर निगम की पहली सामान्य सभा होगी, जिसमें महापौर एमआईसी का गठन करेंगी।

देशभर के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों का सम्मेलन

भारत निर्वाचन आयोग 4-5 मार्च को नई दिल्ली में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों का सम्मेलन आयोजित करेगा। इसमें आईटी आर्किटेक्चर, संचार प्रभावशीलता, सोशल मीडिया रणनीति और आधुनिक चुनाव प्रबंधन पर चर्चा होगी।

रायपुर में आज के कार्यक्रम

आज शाम 6 से 7.30 बजे तक गोपाल मंदिर, सदरबाजार में गोपाल मंदिर ट्रस्ट कमेटी द्वारा फूलों की होली का आयोजन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related