CG News: सीएम साय स्कूल शिक्षा विभाग की बैठक लेंगे, राज्य निर्वाचन आयुक्त निकाय चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे, शहर में मांस-मटन की दुकानें आज बंद रहेंगी….

CG News: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंत्रालय में स्कूल शिक्षा विभाग की बैठक लेंगे। यह बैठक सुबह 11:30 बजे से शुरू होगी, जिसमें विभाग के कार्यों की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद मुख्यमंत्री मंत्रालय में कार्यालयीन कार्यों में व्यस्त रहेंगे और शाम 5:20 बजे सीएम हाउस लौटेंगे।

राज्य निर्वाचन आयुक्त चुनाव तैयारियों की समीक्षा करेंगे

रायपुर। राज्य निर्वाचन आयुक्त सिंह आज सरगुजा और सूरजपुर जिलों का दौरा करेंगे। इस दौरान वे स्ट्रांग रूम और मतदान केन्द्रों का निरीक्षण करेंगे। दोनों जिलों के मुख्यालयों में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर मतदान पूर्व तैयारियों की समीक्षा करेंगे। बता दें कि छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव 11 फरवरी को होंगे, और परिणाम 15 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। इस बार चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के माध्यम से होंगे।

आज शहर में मांस-मटन बेचना प्रतिबंधित (CG News)

रायपुर। महात्मा गांधी निर्वाण दिवस के अवसर पर आज नगर निगम सीमा क्षेत्र में मांस-मटन का विक्रय प्रतिबंधित रहेगा। नगर निगम की स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणिग्रही ने पशुवध गृह और सभी मांस-मटन दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

तो क्या अब नहीं बढ़ेगी छत्तीसगढ़ में शराब की कीमत?

Chhattisgarh Liquor Price: छत्तीसगढ़ में शराब के दाम बढ़ने...

CG Cabinet Meeting: 4 फरवरी को होगी छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

CG Cabinet Meeting: रायपुर. छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव...