ट्वीटर का नाम और लोगो बदला, नीली चिड़या हटाकर रखा X, क्या है एलन मस्क का मकसद जानिए..

माईक्रो ब्लागिंग प्लेटफॉर्म Twitter का नाम अब X हो चुका है। एलन मस्क ने Twitter.com को X.com से जोड़ दिया है। अब X.com ओपन करने से आप Twitter पर पहुंच जाएंगे। इसी के साथ ही Twitter का लोगो भी बदला जा चुका है। अब ट्वीटर के लोगो पर नीली चिड़िया की जगह आपको X दिखेगा।

आपको बता दें, Twitter के मालिक Elon Musk ने Twitter ब्रांड को खत्म करने की तैयारी पूरी कर ली है और अब इसका नया दौर शुरू हो चुका है। X लाने के पीछे Elon Musk का एक बड़ा प्लान है।

Elon Musk का Twitter को लेकर था बड़ा प्लान…
एलन मस्क ने जब Twitter खरीदा था, उन्होंने तभी अपना प्लान क्लियर कर दिया था. उन्होंने बताया था कि Twitter को खरीदना X की शुरुआत के लिए एक बड़ा कदम साबित होगा।

काफी समय से Twitter नुकसान में रहा है और Elon Musk ने इसे काफी पैसे दे कर खरीदा है। वो चाहते हैं कि इससे ज्यादा रिवेन्यू जनरेट कर सकें, लेकिन ये उन्हें भी पता है कि सिर्फ Twitter से ये काम हो नहीं सकता, इसलिए उन्होंने अपनी स्ट्रैटिजी के मुताबकि इसमें बड़े बदलाव लाने शुरू कर दिए हैं। पहले वेरिफिकेशन के लिए पैसे और ट्विटर ब्लू की शुरुआत और अब ये नया दांव।

Elon Musk ने कहा- जल्द ही Twitter ब्रांड ख़त्म कर दिया जाएगा और इसे X के साथ रिप्लेस कर दिया जाएगा। इसके बाद अब उन्होंने नए लोगो का डिज़ाइन भी जारी कर दिया।

AI पावर्ड ‘X’ की खासियत
Twitter CEO लिंडा याकारिनो ने कहा- AI पावर्ड ‘X’ हमें उन तरीकों से कनेक्ट करेगा जिनकी हम अभी कल्पना करना शुरू कर रहे हैं। कुछ दिनों पहला मस्क ने कहा था कि, वह इस प्लेटफॉर्म को X, एवरीथिंग ऐप में बदलने के लिए लिंडा के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं।

मस्क का X से क्या है रिश्ता जानिए…

एलन मस्क का X लेटर से पुराना रिश्ता है। 1999 में उन्होंने एक ऑनलाइन बैंकिंग कंपनी X.com बनाई थी। इसे बाद में एक अन्य कंपनी के साथ मर्ज कर दिया जो पेपाल बनी। साल 2017 में मस्क ने PayPal से यूआरएल “X.com” को फिर से खरीदा था।

उन्होंने कहा था- इस डोमेन का उनके लिए “बहुत भावुक मूल्य है।” उनकी एक और कंपनी spacex में भी एक्स की झलक दिखती है। उनकी नई AI कंपनी का नाम भी XAI है। यहां तक कि 2020 में, मस्क ने अपने एक बेटे का नाम X Æ A-12 मस्क रखा। (Æ का उच्चारण “ऐश” होता है)

एलन मस्क के ट्विटर को लेकर 4 बड़े फैसले…

एलन मस्क ने पिछले साल 27 अक्टूबर 2022 को 44 बिलियन डॉलर में ट्विटर खरीदा था। इसके बाद वे कई बड़े फैसलों को लेकर चर्चा में रहे।

1. कर्मचारियों को निकाला
ट्विटर खरीदने के बाद मस्क ने सबसे पहले कंपनी के चार टॉप ऑफिशियल्स को निकाला था। एलन मस्क के ट्वीटर खरीदने से पहले करीब 7500 एम्प्लॉई थे, लेकिन अब 2500 के करीब ही बचे हैं।

2. कई ब्लॉक अकाउंट को अन-ब्लॉक किया
नवंबर 2022 में मस्क ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत कई ब्लॉक अकाउंट को अनब्लॉक कर दिया था। उन्होंने ट्विटर पर ट्रम्प की वापसी को लेकर एक पोल किया था जिसपर 52% लोगों ने हां में जवाब दिया था।

3. ब्लू सब्सक्रिप्शन सर्विस
एलन मस्क ने ब्लू सब्सक्रिप्शन लॉन्च किया। भारत में वेब यूजर्स के लिए ब्लू सब्सक्रिप्शन कॉस्ट 650 रुपए और मोबाइल के लिए 900 रुपए महीना है। इसमें ब्लू टिक, लंबे वीडियो पोस्ट समेत कई सारे फीचर्स मिलते हैं।

4. कैरेक्टर लिमिट और पोस्ट पढ़ने की लिमिट बढ़ाई

मस्क ने पोस्ट की कैरेक्टर लिमिट 280 से बढ़ाकर 25,000 कर दी है। वहीं अनवैरिफाईट यूज़र्स के पोस्ट पढ़ने की भी लिमिट बढ़ाई गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के जनदर्शन को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के जनदर्शन कार्यक्रम...