CM Vishnu Dev Sai: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गरियाबंद को दी 338 करोड़ की सौगात, 193 विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन…

CM Vishnu Dev Sai: गरियाबंद। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने गरियाबंद दौरे के दौरान 338 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाले 193 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें 149 विकास कार्यों का भूमिपूजन 219.03 करोड़ रुपए की लागत से हुआ, जबकि 44 कार्यों का लोकार्पण 119.77 करोड़ रुपए की लागत से किया गया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विभिन्न विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण भी किया और हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित किया।

मुख्यमंत्री ने जिन प्रमुख कार्यों का लोकार्पण किया, उनमें देवभोग से अमलीपदर और उरमाल तक के 23 किलोमीटर लम्बे मार्ग के चौड़ीकरण, मजबूतीकरण और उन्नयन कार्य की लागत 36 करोड़ 84 लाख रुपए है। इसके अलावा, राजिम से पोखरा तक के 20 किलोमीटर लम्बे मार्ग का उन्नयन 24 करोड़ 5 लाख रुपए की लागत से किया गया है।

इसके साथ ही गरियाबंद जिले के बारदुला-नगरी-कांकेर-भानुप्रतापपुर-मानपुर मार्ग (47.60 किलोमीटर) का उन्नयन 18 करोड़ 9 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा। नगर पंचायत राजिम में 14 करोड़ रुपए की लागत से सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किया जाएगा, जबकि मैनपुर विकासखंड के ग्राम उरमाल में 2 करोड़ 56 लाख रुपए की लागत से 33/11 के.वी उपकेन्द्र का निर्माण किया गया है।

मुख्यमंत्री ने जिन प्रमुख कार्यों का भूमिपूजन किया, उनमें 70 करोड़ की लागत से कोपरा से पोखरा तक के 25 किलोमीटर मार्ग का उन्नयन, 4 करोड़ 43 लाख रुपए की लागत से ग्राम पंचायत कोमा से ग्राम पीपरछेड़ी तक पहुंच मार्ग का निर्माण, और 10 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से सिकासार जलाशय का जीर्णोद्धार शामिल हैं।

इसके अलावा, 4 करोड़ 65 लाख रुपए की लागत से गरियाबंद विकासखंड के जड़जड़ा तटबंध का निर्माण, प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति के विद्यार्थियों के लिए छात्रावास का निर्माण (10 करोड़ की लागत), और शासकीय कन्या महाविद्यालय गरियाबंद में 4 करोड़ 66 लाख रुपए की लागत से भवन निर्माण का शिलान्यास भी किया गया।

CM Vishnu Dev Sai. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की विकास योजनाओं को लेकर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और यह आश्वासन दिया कि ऐसे विकास कार्यों के माध्यम से गरियाबंद और आसपास के क्षेत्रों में इंफ्रास्ट्रक्चर का मजबूत निर्माण किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

शहीद जवानों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिया कंधा, शोक संतप्त परिजनों को संबल…

दंतेवाड़ा। बीजापुर जिले के कुटुरू (अबेली गांव) में सोमवार...

CG IED Blast: बीजापुर में नक्सलियों का हमला, 8 जवान और एक ड्राइवर शहीद…

CG IED Blast: बीजापुर (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले...