जिला कांग्रेस अध्यक्ष पर FIR दर्ज, सड़क निर्माण में करोड़ों के घोटाले का आरोप…

रायपुर: छत्तीसगढ़ में सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद दंतेवाड़ा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अवधेश गौतम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। PMGSY (प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना) ने यह शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि अवधेश गौतम फरार हैं।

विधानसभा सत्र में उठा था मुद्दा

भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने विधानसभा सत्र के दौरान दंतेवाड़ा जिले में जिला खनिज न्यास निधि (DMF) मद से बनाई गई सड़कों में भ्रष्टाचार का मामला उठाया था। इस पर सरकार ने कार्रवाई करते हुए PMGSY दंतेवाड़ा के पांच अधिकारियों को निलंबित कर दिया था।

नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सड़क निर्माण में गड़बड़ी

यह मामला धुर नक्सल प्रभावित मड़कामीरास से हिरोली तक सड़क निर्माण से जुड़ा है। इस सड़क को दो चरणों में बांटा गया था, जिसके लिए 1.96 करोड़ और 1.99 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई थी। उस समय तत्कालीन कलेक्टर विनीत नंदनवार की अध्यक्षता में इस योजना को मंजूरी मिली थी। टेंडर प्रक्रिया पर भी सवाल उठे, जिसमें बड़े स्तर पर गड़बड़ी के आरोप लगे।

टेंडर प्रक्रिया में हेरफेर का आरोप

कांग्रेस नेता और ठेकेदार अवधेश गौतम पर आरोप है कि उन्होंने अन्य ठेकेदारों को टेंडर में भाग लेने से रोका और अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर 10% अधिक दर पर टेंडर हासिल किया

पुलिस कर रही तलाश, रायपुर में दिखा लोकेशन

पुलिस को अवधेश गौतम की लोकेशन रायपुर स्थित कांग्रेस नेता दीपक बैज के निवास के आसपास ट्रेस हुई है। इस वजह से पुलिस लगातार उस क्षेत्र में तलाशी अभियान चला रही है। इसी बीच दीपक बैज के घर की रेकी का मामला भी चर्चा में है।

जल्द होगी गिरफ्तारी?

पुलिस का कहना है कि अवधेश गौतम की गिरफ्तारी जल्द हो सकती है। अधिकारी लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रहे हैं और जल्द ही बड़ी कार्रवाई हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

तो क्या अब नहीं बढ़ेगी छत्तीसगढ़ में शराब की कीमत?

Chhattisgarh Liquor Price: छत्तीसगढ़ में शराब के दाम बढ़ने...

CG Cabinet Meeting: 4 फरवरी को होगी छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

CG Cabinet Meeting: रायपुर. छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव...