नगर निगम महापौर सहित कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

जगदलपुर।  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में करीबन 2500 कांग्रेस कार्यकर्ता और 6 पार्षदों के साथ जगदलपुर नगर निगम की महापौर सफीरा साहू भाजपा के शामिल हुईं। बस्तर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप ने अपना नामांकन दाखिल किया, इसके पहले शहर के मिशन ग्राउंड में आयोजित चुनावी सभा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में करीबन 2500 कार्यकर्ताओं के साथ महापौर सफीरा साहू और छह पार्षद भाजपा में शामिल हुए।

इसके साथ ही 48 पार्षदों वाले निगम में भाजपा बहुमत में आ गई है। कल तक निगम में कांग्रेस के 29 और भाजपा के 19 पार्षद थे। जगदलपुर के इतिहास में घटित में यह ऐतिहासिक घटना ऐसे समय में हुए है, जब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भी आज शहर में चुनावी सभा है।  कांग्रेस के भीतर गुटबाजी की वजह से बड़ी संख्या में पाला बदल हो रहा है। जगदलपुर से पहले मुख्यमंत्री साय की लोहंडीगुड़ा सभा और बस्तर विधानसभा की सभा में भी बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

तो क्या अब नहीं बढ़ेगी छत्तीसगढ़ में शराब की कीमत?

Chhattisgarh Liquor Price: छत्तीसगढ़ में शराब के दाम बढ़ने...

CG Cabinet Meeting: 4 फरवरी को होगी छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

CG Cabinet Meeting: रायपुर. छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव...