कांग्रेस की सूची कभी भी डिक्लेयर हो सकती है: विकास उपाध्याय

रायपुर। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस पार्टी  ने 11 में से अब तक 7 सीटों पर ही उम्मीदवारों की घोषणा की है। जिसमें से 4 सीटों पर अब भी संदेह बना हुआ है। इसपर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस की सूची कभी भी डिक्लेयर हो सकती है।

बस्तर के लोकप्रिय नेता कवासी लखमा को टिकट दी गई, वह जमीन से जुड़े हुए नेता है, बस्तर के टिकट से कांग्रेस को फायदा मिलेगा। कांग्रेस में अंतर्कलह की बात पर विकास उपाध्याय ने कहा कि बस्तर के सांसद दीपक बैज थे, वहां से कवासी लखमा को टिकट मिला है। पीसीसी चीफ दीपक बैज के बिना अनुमति के उन्हें टिकट नहीं मिली होगी, वे जहां से चाहेंगे उन्हें वहां से टिकट मिलेगी, जिस निर्वाचन क्षेत्र से उनका मन होगा वे वहां से चुनाव लड़ सकते हैं।

सुरेंद्र वैष्णव को सुरक्षा दिए जाने पर विकास उपाध्याय ने कहा कि बस्तर के पूर्व विधायक को सुरक्षा नहीं दी गई। गलत बात करने वाले को सुरक्षा दे दी गई, प्रदेश का वातावरण खराब क्यों हो रहा है, राजनांदगांव की सीट कांग्रेस पार्टी जीत रही है। भाजपा को इस बात की जानकारी है, वे अलग-अलग तरीके से गुमराह कर सोचते हैं चुनाव जीत जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

तो क्या अब नहीं बढ़ेगी छत्तीसगढ़ में शराब की कीमत?

Chhattisgarh Liquor Price: छत्तीसगढ़ में शराब के दाम बढ़ने...

CG Cabinet Meeting: 4 फरवरी को होगी छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

CG Cabinet Meeting: रायपुर. छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव...