Dhurandhar 2 Teaser Release: धुरंधर 2 का टीजर रिलीज, रणवीर सिंह के दमदार डायलॉग से सोशल मीडिया पर मचा हंगामा, देखें यहां

Dhurandhar 2 Teaser Release: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ का टीजर रिलीज हो गया है. फिल्म को ‘धुरंधर द रिवेंज’ भी कहा जा रहा है. मंगलवार दोपहर 12 बजकर 12 मिनट पर इसका टीजर जारी किया गया. टीजर आते ही सोशल मीडिया पर फिल्म की जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है.

दरअसल, ‘धुरंधर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था. 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म ने सिर्फ हिंदी में ही 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी. साथ ही नेटफ्लिक्स पर भी यह लगातार ट्रेंड करती रही. इसी वजह से लोग इसके दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे.

टीजर करीब 1 मिनट 12 सेकंड का है. इसमें ज्यादा सीन नहीं हैं, लेकिन आखिर में रणवीर सिंह का एक डायलॉग लोगों का ध्यान खींच रहा है. वह कहते हैं, “ये नया हिंदुस्तान है. ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी.” इसी लाइन को लेकर सोशल मीडिया पर खूब बहस चल रही है.

टीजर को ओजस गौतम ने एडिट किया है. वह डायरेक्टर आदित्य धर के साले हैं. उन्हें फिल्म के ओपनिंग क्रेडिट्स में भी नाम दिया गया है.

टीजर से पहले मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर भी रिलीज किया. पोस्टर में रणवीर सिंह खून और बारिश में भीगे नजर आ रहे हैं. उनके चेहरे पर गुस्सा और बदले की झलक साफ दिखती है. पोस्टर पर लिखा है, “अब बिगड़ने का वक्त आ गया है.”

सोशल मीडिया पोस्ट में अक्षय खन्ना को भी टैग किया गया है. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह भी फिल्म का हिस्सा हो सकते हैं. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.

धुरंधर 2 में क्या खास होगा

फिल्म की कहानी वहीं से आगे बढ़ेगी जहां पहला पार्ट खत्म हुआ था. इस बार स्टारकास्ट भी काफी बड़ी है.

लीड रोल में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना और आर माधवन नजर आएंगे.
विलेन के किरदार में संजय दत्त और अर्जुन रामपाल दिखेंगे.
सपोर्टिंग रोल में सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी शामिल हैं.

फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

तो क्या अब नहीं बढ़ेगी छत्तीसगढ़ में शराब की कीमत?

Chhattisgarh Liquor Price: छत्तीसगढ़ में शराब के दाम बढ़ने...

CG Cabinet Meeting: 4 फरवरी को होगी छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

CG Cabinet Meeting: रायपुर. छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव...