आबकारी घोटाला मामले में ACB/EOW की बड़ी कारवाई, आबकारी विभाग के पूर्व विशेष सचिव एपी त्रिपाठी गिरफ्तार

रायपुर। आबकारी घोटाला मामले में ACB/EOW ने कार्रवाई में तेज लाते हुए आबकारी विभाग के पूर्व विशेष सचिव एपी त्रिपाठी को गिरफ्तार किया है।  त्रिपाठी के खिलाफ EOW में एफआईआर दर्ज हो चुका है। इससे पहले ACB/EOW अरविंद सिंह और अनवर ढेबर को गिरफ्तार कर चुकी है। जानकारी के मुताबिक, दो हज़ार करोड़ के शराब घोटाले के मामले में EOW ने आबकारी विभाग के विशेष सचिव अरुणपति त्रिपाठी को बिहार से गिरफ्तार किया है, जहां से अब उसे रायपुर लाया जा रहा है। अरुणपति त्रिपाठी को ईओडब्ल्यू ने शराब घोटाले मामले में सिंडिकेट का प्रमुख किरदार माना है।

बता दें कि एपी त्रिपाठी डॉ. रमन सिंह के मुख्यमंत्री रहने के दौरान छत्तीसगढ़ में प्रतिनियुक्ति पर आए थे। उस समय भी इनकी सेवा आबकारी विभाग में ली गई थी, सरकार बदलने के बाद भूपेश बघेल सरकार में एपी त्रिपाठी की रवानगी की चर्चाएं चल रही थी, लेकिन अचानक त्रिपाठी को आबकारी विभाग के नीति नियंता के रूप में विशेष सचिव पद पर बैठा दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के जनदर्शन को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के जनदर्शन कार्यक्रम...