Gold Silver Investment: सोना-चांदी में निवेश का मौका, कीमतों में बड़ी गिरावट, जानिए नए रेट…

Gold Silver Investment: आज यानी 27 जनवरी को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोने के 10 ग्राम की कीमत 300 रुपए घटकर 80,048 रुपए हो गई है। पहले यह 80,348 रुपए थी। 24 जनवरी को सोने ने 80,430 रुपए प्रति 10 ग्राम का उच्चतम स्तर छुआ था।

वहीं, चांदी की कीमत भी 1,355 रुपए घटकर 89,856 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है। पहले यह 91,211 रुपए थी। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को अपना सर्वकालिक उच्चतम मूल्य 99,151 रुपए प्रति किलोग्राम पर दर्ज किया था।

महानगरों में सोने-चांदी की कीमतें:

  • दिल्ली: 22 कैरेट सोने के 10 ग्राम की कीमत 75,550 रुपए, और 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 82,400 रुपए।
  • मुंबई: 22 कैरेट सोने के 10 ग्राम की कीमत 75,400 रुपए, और 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 82,250 रुपए।
  • कोलकाता: 22 कैरेट सोने के 10 ग्राम की कीमत 75,400 रुपए, और 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 82,250 रुपए।
  • चेन्नई: 22 कैरेट सोने के 10 ग्राम की कीमत 75,400 रुपए, और 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 82,250 रुपए।
  • भोपाल: 22 कैरेट सोने के 10 ग्राम की कीमत 75,550 रुपए, और 24 कैरेट सोने के 10 ग्राम की कीमत 82,300 रुपए।

2024 में सोने-चांदी ने कितना रिटर्न दिया? (Gold Silver Investment)

पिछले साल (2024) सोने की कीमत में 20.22 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, वहीं चांदी की कीमत में 17.19 प्रतिशत का उछाल आया। 1 जनवरी 2024 को सोना 63,352 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो 31 दिसंबर 2024 तक बढ़कर 76,162 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। इसी अवधि में एक किलो चांदी की कीमत 73 प्रतिशत बढ़कर 86,017 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई।

अब सोने और चांदी के गिरते दामों को देखकर निवेशक निवेश का अच्छा मौका देख रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related