Nikay Chunav 2025: रायपुर: छत्तीसगढ़ में 2025 के नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। रविवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रायपुर नगर निगम के 70 वार्डों के लिए अपने पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। इस सूची में पार्टी ने बड़े बदलाव किए हैं।
बीजेपी ने इस बार 50% सिटिंग पार्षदों के टिकट काट दिए हैं। महापौर पद की दौड़ में रहीं सीमा साहू का भी नाम इस सूची से बाहर है। पार्टी का यह फैसला चुनावी रणनीति और आंतरिक समीकरणों को ध्यान में रखकर लिया गया है। आइए जानते हैं किस वार्ड से किसे मौका मिला और किन सिटिंग पार्षदों का टिकट कटा।
देखें पूरी लिस्ट (Nikay Chunav 2025)



रायपुर नगर निगम में BJP के सिटिंग पार्षदों के कटे टिकट: (Nikay Chunav 2025)
- वार्ड 7: सुशीला धीवर
- वार्ड 10: विश्वदनी पांडेय
- वार्ड 13: तिलक पटेल
- वार्ड 15: विनोद अग्रवाल
- वार्ड 18: कामिनी देवांगन
- वार्ड 22: जयंत सिंह ध्रुव
- वार्ड 30: सुमन प्रजापति
- वार्ड 33: सीमा साहू
- वार्ड 39: अमर बंसल
- वार्ड 42: मृत्युजंय दुबे
- वार्ड 45: सीमा कंदोई
- वार्ड 55: रवि ध्रुव
- वार्ड 60: सावित्री साहू
- वार्ड 63: चंद्रपाल धनगर
- वार्ड 70: राजेश ठाकुर
क्या है इस बदलाव का संदेश?
बीजेपी ने टिकट वितरण में बड़े बदलाव करके संकेत दिए हैं कि पार्टी युवा और नए चेहरों को प्राथमिकता दे रही है। इसके अलावा सिटिंग पार्षदों के प्रदर्शन और पार्टी की आंतरिक समीक्षाओं को भी ध्यान में रखा गया है।
पार्टी का यह कदम 2025 के चुनाव में नई ऊर्जा और रणनीति के साथ उतरने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। देखना दिलचस्प होगा कि जनता इस बदलाव को कैसे स्वीकार करती है।