Rich People in India: भारत में बढ़ी अमीरों की संख्या, 85,698 सुपर रिच, जानिए सबसे टॉप पर कौन है…

Rich People in India: किसी देश में रहने वाले सबसे अमीर लोगों की संख्या के मामले में भारत चौथे स्थान पर है। 2024 तक भारत में 85,698 हाई नेट वर्थ इंडिविजुअल (HNI) होंगे। नाइट फ्रैंक की ‘द वेल्थ रिपोर्ट 2025’ के मुताबिक, सालाना आधार पर इनकी संख्या में 6% की वृद्धि हुई है।

2023 में भारत में अमीरों की संख्या 80,686 थी। रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि 2028 तक इनकी संख्या 9.4% बढ़कर 93,753 हो जाएगी। फिलहाल, दुनिया के 3.7% अमीर भारत में रहते हैं।

दुनिया में सबसे ज्यादा अमीर लोग कहां हैं? (Rich People in India)

  • सबसे ज्यादा 9,05,413 अमीर लोग अमेरिका में हैं।
  • इसके बाद चीन (मेनलैंड) में 4,71,634 और जापान में 1,22,119 अमीर लोग रहते हैं।
  • रिपोर्ट में उन लोगों को शामिल किया गया है जिनकी संपत्ति कम से कम 10 मिलियन डॉलर (करीब 87 करोड़ रुपये) है।

भारत में अरबपतियों की संख्या में 12% की वृद्धि (Rich People in India)

रिपोर्ट के अनुसार, 2024 में भारत में अरबपतियों की संख्या में 12% की वृद्धि हुई है।

  • 2024 में भारत में अरबपतियों की कुल संख्या 191 हो गई, जो 2023 में 165 थी।
  • भारतीय अरबपतियों की कुल संपत्ति 82.6 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है।

दुनिया में अरबपतियों की संपत्ति

  1. अमेरिका: 5.7 ट्रिलियन डॉलर
  2. चीन: 1.34 ट्रिलियन डॉलर
  3. भारत: तीसरे स्थान पर

दुनिया भर में अमीरों की संख्या में वृद्धि (Rich People in India)

2024 में दुनिया में अमीरों की संख्या 4.4% बढ़कर 23,41,378 हो गई है।

  • 2023 में यह संख्या 22,43,300 थी।
  • महाद्वीपवार वृद्धि:
    • एशिया: 5%
    • अफ्रीका: 4.7%
    • ऑस्ट्रेलिया: 3.9%
    • यूरोप: 1.4%

भारत के सबसे अमीर लोग (2024)

नामकुल संपत्ति (बिलियन डॉलर में)
मुकेश अंबानी116.6
गौतम अडानी82.6
सावित्री जिंदल एंड फैमिली39.3
शिव नाडर35.6
दिलीप सांघवी26.7
कुमार बिड़ला23.5
राधाकिशन दमानी22.7
साइरस पूनावाला22.2
कुशल पाल सिंह18.4
रवि जयपुरिया18.0

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related