चंद्रयान-3 का काउंटडाउन करने वाली साइंटिस्ट का निधन: RISAT-1 सैटेलाइट की थी प्रोजेक्ट डायरेक्टर, ISRO को दिए 39 साल

चेन्नई। भारत के मून मिशन चंद्रयान-3 में भागीदारी निभाने वाली इसरो साइंटिस्ट वलारमथी का 64 साल की उम्र में शनिवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। साइंटिस्ट वलारमथी ने चंद्रयान-3 के लॉन्च काउंटडाउन को आवाज दी थी यानी लांचिंग कराई थी।

मिशन चंद्रयान-3 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया था। बता दें, रॉकेट फायर करने से पहले उलटी गिनती को ही काउंटडाउन कहा जाता है।

इसरो से मिली जानकारी के मुताबिक वलारमथी सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में रेंज ऑपरेशंस प्रोग्राम कार्यालय का हिस्सा थीं। वह भारत के पहले रडार इमेजिंग सैटेलाइट RISAT-1 की प्रोजेक्ट डायरेक्टर भी रह चुकी थीं। वे 1984 में ISOR में शामिल हुई थीं।

इसके अलावा 2015 में, वे अब्दुल कलाम पुरस्कार पाने वाली फर्स्ट पर्सन बनीं। तमिलनाडु सरकार ने 2015 में पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के सम्मान में यह पुरस्कार शुरू किया था

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ में पूरी तरह पाबंदी, फिर भी क्लब में वेपिंग करते दिखे DJ, Video Viral

Raipur DJ vaping Video Viral: रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी...

छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे पीएम मोदी, रजत जयंती समारोह में होंगे शामिल

PM Modi Chhattisgarh Visit: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

आबकारी अधिकारी ने मारा तमाचा… Video Viral, 60 हजार मांगने का आरोप, 25000 लिए!

Excise Officer Assault Case: रायपुर. तिल्दा की एक शराब...