Share Market Update: पिछले 3 दिनों से शेयर बाजार में गिरावट, फिर भी ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा तेजी…

Share Market Update: सप्ताह के आखिरी दिन, यानी शुक्रवार (7 फरवरी), को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स करीब 116.71 अंक (-0.15%) की गिरावट के साथ 77,941.45 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी करीब 32.30 अंक (-0.14%) की गिरावट के साथ 23,571.05 पर ट्रेड कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 12 में तेजी और 18 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में 25 में तेजी और 25 में गिरावट दर्ज की गई है। एनएसई सेक्टोरल इंडेक्स में तेल और गैस को छोड़कर सभी सेक्टर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी पीएसयू बैंक और ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा तेजी है।


एशियाई बाजारों में गिरावट, अमेरिकी बाजार में उछाल

एशियाई बाजारों की बात करें तो जापान का निक्केई 0.44% और कोरिया का कोस्पी 0.31% की गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं, चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 1.33% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

एनएसई के आंकड़ों के मुताबिक, 6 फरवरी को विदेशी निवेशकों (FII) ने 3,549.95 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू निवेशकों (DII) ने 2,721.66 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे

6 फरवरी को अमेरिकी बाजारों में मिला-जुला रुझान देखने को मिला।

  • डाउ जोंस 0.28% की गिरावट के साथ बंद हुआ।
  • S&P 500 इंडेक्स 0.36% की बढ़त के साथ 6,083 पर बंद हुआ।
  • नैस्डैक इंडेक्स 0.51% की बढ़त के साथ 19,791.99 पर क्लोज हुआ।

कल भी बाजार में रही गिरावट (Share Market Update)

गुरुवार (6 फरवरी) को भी शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 213 अंकों की गिरावट के साथ 78,058 पर और निफ्टी 92 अंकों की गिरावट के साथ 23,603 पर क्लोज हुआ

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 11 में तेजी और 19 में गिरावट रही। वहीं, निफ्टी के 50 शेयरों में से 30 गिरावट के साथ और 20 तेजी के साथ बंद हुए।

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो:

  • निफ्टी रियल्टी में सबसे ज्यादा 2.19% की गिरावट दर्ज की गई।
  • कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर में 1.82% की गिरावट रही।
  • ऑटो और FMCG सेक्टर में करीब 1% की गिरावट देखी गई।
  • फार्मा और प्राइवेट बैंकिंग शेयरों में मामूली तेजी दर्ज की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related