राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन, सीएम का दौरा कार्यक्रम

रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आज राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन होगा। कार्यक्रम की शुरुआत 11 बजे से होगी, जिसमें प्रदेशभर के खिलाड़ी शामिल होंगे। समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे, सीएम साय राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह करेंगे। कार्यक्रम के अतिविशिष्ट अतिथि उपमुख्यमंत्री अरूण साव और विजय शर्मा तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा होंगे। खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

 

गृह मंत्री अमित शाह NIA आवासीय परिसर का करेंगे उद्घाटन

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) के आवासीय परिसर का आज उद्घाटन होगा. कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये शामिल होंगे। NIA आवासीय परिसर का उद्घाटन शाम 5 बजे होगा।

 

सीएम विष्णुदेव साय का दौरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके साथ ही मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के दौरे पर रहेंगे। सीएम साय सुबह 11 बजे दीन दयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य अलंकरण समारोह में शामिल होंगे।

12.50 पर मोहला में विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम में शामिल होंगे, इस दौरान सीएम साय विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। शाम 4.30 बजे रायपुर लौटेंगे। 4.30 बजे राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल होगें। शाम 6.10 पर राज्य सैनिक बोर्ड परिसर में नव निर्मित सैनिक विश्राम गृह परिसर लोकार्पण करेंगे। उसके बाद सीएम साय वापस रायपुर लौटेंगे।

 

कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी पूर्व सीएम भूपेश बघेल का दौरा कार्यक्रम

राजनांदगांव लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व सीएम भूपेश बघेल की चुनावी तैयारियां जारी है। बघेल आज खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला का दौरा करेंगे। सुबह 11 बजे भिलाई निवास से खैरागढ़ जाएंगे। खैरागढ़ शहर और ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक लेंगे।

छुईखदान और गंडई में भी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक लेंगे, इस दौरान वे कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश देंगे। भूपेश बघेल खैरागढ़ विखासखंड में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। राम मंदिर के दर्शन भी करेंगे। उसके बाद शाम 5.20 पर भिलाई निवास लौटेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

तो क्या अब नहीं बढ़ेगी छत्तीसगढ़ में शराब की कीमत?

Chhattisgarh Liquor Price: छत्तीसगढ़ में शराब के दाम बढ़ने...

CG Cabinet Meeting: 4 फरवरी को होगी छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

CG Cabinet Meeting: रायपुर. छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव...