लोकसभा चुनाव-2024 : विपक्षी एकता से भाजपा डरी! चिराग-मांझी को दिया एनडीए में शामिल होने का न्योता, कांग्रेस ने कसा तंज

नई दिल्ली। भाजपा लोकसभा चुनाव-2024 के पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के कुनबे को बढ़ाने में लगी है। वहीं पुराने सहयोगियों को साधने में जुटी हुई है। इसी कवायद के चलते भाजपा ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान को एनडीए में शामिल होने न्योता भेजा है। इसके अलावा हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को भी न्योता भेजा गया है।

दिल्ली में 18 जुलाई को एनडीए की बैठक होगी। इसमें शामिल होने के लिए पत्र लिखकर बिहार के दोनों दल को आमंत्रित किया है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दो पत्र लिखा है। इसमें एक में चिराग और दूसरे जीतन राम मांझी के नाम से भेजा है। दोनों पत्र के माध्यम से भाजपा ने चिराग पासवान और जीतन राम मांझी को NDA में शामिल होने का औपचारिक न्योता दिया है!

पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर लेंगे अंतिम फैसला : चिराग पासवान

भाजपा के निमंत्रण पर LJP (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का पत्र हमें प्राप्त हुआ है। इस बैठक में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को एक अहम सहयोगी के तौर पर आमंत्रित किया गया है। आज पार्टी के नेताओं के साथ बैठक कर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

विपक्षी एकता से भाजपा को हुआ गठबंधन का एहसास : केसी वेणुगोपाल राव

भाजपा के इस कदम पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल राव ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि वे (एनडीए) भी हमारे लाइन में आ रही है। उन्हें एहसास हो गया है कि गठबंधन की जरूरत है। वहीं वेणुगोपाल ने कहा कि पटना की तरह की बेंगलुरु में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक भी सार्थक होगी।

भाजपा के पत्र को आप भी पढ़े-

चिराग पासवान और जीतन राम मांझी को संबोधित करते हुए इस पत्र में लिखा गया है कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास पासवान) और हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के अहम साथी हैं। एनडीए के महत्वपूर्ण साथी दल के रूप में आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए सरकार द्वारा देश के विकास को गति देने वाली सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की यात्रा के प्रमुख सहयोगी भी हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने पिछले 9 वर्षों में देश के बहुआयामी विकास को नई उंचाई प्रदान की है। एनडीए सरकार में गरीब कल्याण, सांस्कृतिक गौरव की पुनर्स्थापना, आर्थिक प्रगति, देश की रक्षा- सुरक्षा, विदे में भारत की मजबूत साख सहित अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। एनडीए सरकार ने पिछले 9 वर्षों में सेवा और सुशासन की वास्तविक परिकल्पना को साकार किया है। इसका परिणाम है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में अमृतकाल का भारत विजन 2047 के नए सपनों को लेकर देश के विकास की यात्रा को जनभागीदारी व जनविश्वास के साथ आगे बढ़ा रहा है। आगामी 18 जुलाई 2023, मंगलवार को सायं 5 बजे नई दिल्ली स्थित होटल अशोक में प्रधानमंत्री की उपस्थिति में एनडीए की बैठक होनी तय हुई है। इस बैठक में आप सादर आमंत्रित हैं। एनडीए के महत्वपूर्ण साथी दल के रूप में आपकी भूमिका और आपका सहयोग गठबंधन को न सिर्फ मजबूत बनाता है बल्कि देश की विकास यात्रा को भी सुद्धता प्रदान करता है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गिरफ्तार

रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय ने छत्तीसगढ़ के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी...