हिमांचल में फिर फटा बादल, वाराणसी-प्रयागराज में डूबे घाट, दिल्ली में तबाही के बाद किन राज्यों में बाढ़ का खतरा है जानिए

रायपुर।  देश के कई राज्यों में खराब मौसम के चलते कई दुर्घटनाएं हो रही हैं। जल स्तर बढ़ने से हर तरफ तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं। हिमाचल प्रदेश कुल्लू के कायस गांव में आज सुबह बादल फट गया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और 3 घायल हो गए, साथ ही 9 गाड़ियां भी पानी में बह गईं।

बता दें, हिमाचल प्रदेश में बाढ़ की वजह से जिन लोगों के घर पूरी तरह से बर्बाद हो गए हैं, उन्हें 1 लाख 45 हजार रुपए दिए गए हैं। वहीं, जिनके घरों का कुछ हिस्सा टूटा है, उन्हें 1 लाख रुपए दिए गए हैं। हिमाचल प्रदेश में बारिश और बाढ़ की वजह से अब तक 26 लोगों की मौत हो गई।

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बीते दो दिनों से प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई है। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे में उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में अच्छी बारिश की संभावना जताई है। वहीं 18 जुलाई से बंगाल की खाड़ी में सिस्टम बनने से पूरे प्रदेश में मानसूनी हलचल बढ़ जाएगी।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आज बिलासपुर संभाग के जिले और उससे लगे रायपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में भारी बारिश की सम्भावना है। इसके अलावा अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने या फिर गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है ।

दिल्ली

दिल्ली में हुए तबाही के बाद अब यमुना नदी के जल स्तर लगातार कम हो रहा है। वहीं उत्तराखंड व उत्तरप्रदेश के कई जिलों में अब गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है।

बता दें, रविवार को हरिद्वार में गंगा का जलस्तर 293.15 मीटर रिकॉर्ड किया गया, जबकि खतरे का निशान 294 मीटर है। नदी से सटे हुए इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में केदारनाथ तक जाने वाला रास्ता बंद कर दिया गया है।

इधर देवप्रयाग में गंगा नदी 20 मीटर और ऋषिकेश पहुंचते-पहुंचते 10 सेमी बढ़ गई। वाराणसी और प्रयागराज में घाट डूबने लगे हैं। उधर दिल्ली में सोमवार सुबह 8 बजे तक यमुना का वाटर लेवल 205.50 मीटर तक पहुंच गया।

आपको बता दें, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बाढ़ की स्थिति में कुछ सुधार होने पर भैरों मार्ग समेत कुछ सड़कें यातायात के लिए खोल दी हैं। इसके साथ ही दिल्ली में दो वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से पानी निकाल लिया गया है और मशीनों को सुखाने की प्रक्रिया चल रही है। सब ठीक रहा तो आज से वाटर सप्लाई शुरू हो जाएगी।

वहीं NDRF ने बीते 2-3 दिनों में दिल्ली-NCR के बाढ़ प्रभावित इलाकों से 912 पशुओं समेत 6,345 लोगों को बचाया गया। NDRF ने बताया कि बचाए गए पशुओं में देश का सबसे महंगा बैल प्रीतम भी शामिल है। इसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपए है।

अगले 24 घंटे कैसे रहेंगे

इन राज्यों में तेज बारिश होगी: हिमाचल, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात, गोवा, मध्यप्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, कर्नाटक।

इन राज्यों में हल्की बारिश होगी: बिहार, पश्चिम बंगाल, पंजाब, सिक्किम, असम, मेघालय, आंध्र प्रदेश, पांडुचेरी में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

उत्तर प्रदेश के 11 जिलों की 17 तहसीलों में स्थित 386 गांव बाढ़ की चपेट में है, जिससे 78 हजार लोग प्रभावित हैं।

आज बिहार के 19 जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट है। अगले 2 दिनों तक बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी। लगातार बारिश से नदियां उफान पर हैं। कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

हरियाणा में आज से मानसून फिर एक्टिव हो गया है। चंडीगढ़ मौसम विभाग ने राज्य के सभी 22 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। उत्तर हरियाणा के चार जिले पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

पंजाब में आज भी मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। बाढ़ के हालातों से उभर रहे पंजाब में अब बीमारियों का डर सताने लगा है। इसके अलावा मूनक ब्लॉक के हदन गांव में बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री ले जा रहा एक ट्रैक्टर टूटी सड़क में गिर गया।

शिमला में मौसम विभाग के अनुसार 22 जुलाई तक मौसम साफ होने के आसार नहीं है। आज फिर भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गिरफ्तार

रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय ने छत्तीसगढ़ के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी...