पत्रकार हत्याकांड में 4 आरोपी गिरफ्तार, दो फरार, पुलिस पर सुरक्षा नहीं देने का आरोप

पटना। बिहार के अररिया में पत्रकार विमल यादव के हत्याकांड में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतक पत्रकार के पिता ने 8 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। जिसमें पुलिस ने चार आरोपी को गिरफ्तार कर लिये है। गिरफ्तार दो आरोपी पत्रकार विमल की हत्या करने में शामिल थे।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम विपन यादव, भावेश यादव, आशीष यादव और उमेश यादव हैं। वहीं दो आरोपी रुपेश यादव और क्रांति यादव अररिया जेल में हैं। पुलिस दोनों को रिमांड में ले रही है। दो आरोपी फरार है।

मृतक के पिता ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि विमल ने पुलिस को बताया था कि उसकी जान को खतरा है। उसने तीन चार दिन पहले की पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई थी। लेकिन नहीं मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के जनदर्शन को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के जनदर्शन कार्यक्रम...