रायपुर में तेज बारिश से बड़ा हादसा टला, सागर दुलानी ने संभाला मोर्चा

रायपुर। राजधानी रायपुर के कटोरा तालाब स्थित सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जोगी बंगला के पास शुक्रवार देर रात तेज आंधी और भारी बारिश के चलते एक विशाल पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर खड़े ऑटो व दोपहिया वाहन उसकी चपेट में आ गए।

घटना के दौरान मौके पर मौजूद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस प्रोटोकॉल कमेटी के सदस्य एवं युवा सिंधी समाज के चेयरमैन सागर दुलानी ने तुरंत स्थिति को संभाला। उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर राहत कार्य शुरू कराया और पेड़ की टहनियां हटवाकर फंसे हुए ऑटो और बाइक चालकों को सुरक्षित बाहर निकलवाया।

बताया जा रहा है कि तेज हवा के कारण पेड़ बिजली तारों और दुकानों के ऊपर जा गिरा, जिससे कुछ समय के लिए रास्ता पूरी तरह बाधित हो गया। सागर दुलानी ने मौके पर लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की और यातायात व्यवस्था संभालने में भी मदद की।

स्थानीय लोगों ने बताया कि अगर समय रहते राहत कार्य शुरू नहीं होता तो बड़ा नुकसान हो सकता था। घटना के बाद इलाके में काफी देर तक लोगों की भीड़ लगी रही। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

शोक संदेश: नहीं रहे 38 वर्षीय राकेश त्रिपाठी, परिवार और परिचितों में शोक की लहर

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना के पीछे स्थित...

ज़िला कांग्रेस कमेटी में नियुक्ति… हिरा नागरची एवं श्रीनाथ भोगल बने शहर सचिव

रायपुर |छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठनात्मक और सामाजिक...

तो क्या अब नहीं बढ़ेगी छत्तीसगढ़ में शराब की कीमत?

Chhattisgarh Liquor Price: छत्तीसगढ़ में शराब के दाम बढ़ने...