ब्रेकिंग: ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के फार्म हाउस में 500 पेटी शराब बरामद, निकाय चुनाव में बांटने की थी तैयारी…

दुर्ग। दुर्ग पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र वर्मा के फार्म हाउस से 500 पेटी अवैध शराब जब्त की गई है। यह शराब नगरीय निकाय चुनाव में बांटने के लिए जमा की गई थी।

सूत्रों के मुताबिक, पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम फुंडा स्थित महेंद्र वर्मा के फार्म हाउस में भारी मात्रा में शराब स्टॉक किए जाने की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने छापा मारा और पूरी खेप जब्त कर ली। कार्रवाई के दौरान तीन थानों के प्रभारी और एडिशनल एसपी भी मौके पर मौजूद थे।

जांच में सामने आया है कि यह शराब मध्य प्रदेश में बनी थी और इसे आयशर माजदा गाड़ी में लोड कर पाटन लाया गया था। इस मामले में पुलिस ने ड्राइवर आजम खान समेत छह लोगों को हिरासत में लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में ग्राम ओझर, जिला बड़वानी (एमपी) के संतोष मानकर, कुम्हारी निवासी संदीप सोनी, आकाश अग्रवाल, हेमंत राय यादव और जजंगिरी निवासी तुलेश साहू शामिल हैं।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

तो क्या अब नहीं बढ़ेगी छत्तीसगढ़ में शराब की कीमत?

Chhattisgarh Liquor Price: छत्तीसगढ़ में शराब के दाम बढ़ने...

CG Cabinet Meeting: 4 फरवरी को होगी छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

CG Cabinet Meeting: रायपुर. छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव...