Home छत्तीसगढ़ कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: महापौर व पार्षद प्रत्याशी के समर्थन में विशाल जनसंपर्क रैली कल…

कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: महापौर व पार्षद प्रत्याशी के समर्थन में विशाल जनसंपर्क रैली कल…

0
कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: महापौर व पार्षद प्रत्याशी के समर्थन में विशाल जनसंपर्क रैली कल…

रायपुर। डीडीनगर में कांग्रेस ने आगामी चुनावों के मद्देनजर अपनी ताकत झोंक दी है। महापौर पद की कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती दीप्ति प्रमोद दुबे और वार्ड पार्षद प्रत्याशी श्री शशिकांत साहू के नेतृत्व में 8 फरवरी 2025, शनिवार को सुबह 11 बजे भव्य जनसंपर्क रैली का आयोजन किया जा रहा है।

इस रैली में पूर्व विधायक और जनप्रिय नेता श्री विकास उपाध्याय भी शामिल होंगे, जो कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने का काम करेंगे। रैली का शुभारंभ गोल चौक से होगा और यह इंडियन बैंक, सेक्टर 2 मेन रोड, लिटिल फ्लावर स्कूल, बंजारी नगर शीतला मंदिर से होते हुए 7 दुकान में समाप्त होगी।

वार्ड 40 की जनता से अपील – कांग्रेस के साथ बढ़ाएं कदम!

इस जनसंपर्क अभियान में वार्ड के सभी सम्मानित कांग्रेसजनों की उपस्थिति अनिवार्य है। कांग्रेस का यह संकल्प है कि वह जनता की सेवा और विकास की गति को कभी धीमा नहीं पड़ने देगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here