प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदेंगे: सीएम बघेल, कहा-केंद्र चावल ले या ना ले फर्क नहीं पड़ता; शाह पर कसा तंज

रायपुर। सेंट्रल पूूल में चावल के कोटे में कटौती किए जाने पर मुख्यमंत्री ने केन्द्र पर निशाना साधा है। भूपेश बघेल ने कहा कि केन्द्र चावल ले या न ले। इससे फर्क नहीं पड़ता। हम हर परिस्थिति में किसानों का प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र ने चावल का कोटा 86 लाख मीट्रिक टन से अचानक घटा दिया। अब बारदाना भी कम देंगे। आखिर कोटा घटाने के पीछे क्या छिपा है। जो चावल ही नहीं खरीद पा रहे, वो धान क्या खरीद पाएंगे। यहां धान खरीदने का हल्ला मचाते घूमते हैं।

शाह की सभा में भीड़ नहीं होने पर कसा तंज

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गृहमंत्री अमित शाह के दौरे और उनकी सभाओं में भीड़ नहीं जुटने को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि अमित शाह यहां से हमेशा नाराज होकर जाते हैं। भिलाई में एक घंटा इंतजार करना पड़ा पर भीड़ नहीं जुटी। वे रात में आते हैं और घुड़की देकर जाते हैं। आरोप पत्र वाले दिन तो उनका हॉल भी नहीं भर पाया, वो बेहाल हो गए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

रायपुर में तेज बारिश से बड़ा हादसा टला, सागर दुलानी ने संभाला मोर्चा

रायपुर। राजधानी रायपुर के कटोरा तालाब स्थित सिविल लाइन...

शोक संदेश: नहीं रहे 38 वर्षीय राकेश त्रिपाठी, परिवार और परिचितों में शोक की लहर

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना के पीछे स्थित...

ज़िला कांग्रेस कमेटी में नियुक्ति… हिरा नागरची एवं श्रीनाथ भोगल बने शहर सचिव

रायपुर |छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठनात्मक और सामाजिक...