गरियाबंद. नेशनल हाइवे में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है. युवक सड़क किनारे औंधे मूंह पड़ा था. ये मामला गरियाबंद सिटी कोतवाली क्षेत्र का है. यह रविवार सुबह की घटना है। नेशनल हाइवे 130 C पर सड़क किनारे एक बाइक सवार पेड़ से टकराया. लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. तब तक युवक की जान जा चुकी थी. मृतक की पहचान जैतपुरी निवासी संजय विश्वकर्मा के रूप में की गई है। सुचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे. परिजनों ने बताया कि मृतक क्रेन ऑपरेटर था जो काम खत्म होने के बाद गरियाबंद से अक्सर रात को ही घर के लिए बाइक से निकलता था. लोगो का मानना है साइड देते वक्त सड़क से उतर कर बाइक पेड़ से टकरा गई होगी. रात को इसकी सूचना किसी को नहीं मिल सकी. युवक बाइक में ही फंसा रहा. जिसके कारण उसकी मौत हो गई होगी. फिलहाल कोतवाली पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा कर मामले की जांच में जुट गई है।
नेशनल हाइवे 130 C पर सड़क किनारे एक बाइक सवार पेड़ से टकराया

Popular
More like thisRelated
Janmashtami Dry Day in Chhattisgarh: जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ में ‘नो नॉन-वेज डे’, मांस की दुकानें और पशुवध गृह रहेंगे बंद; शराब बिक्री पर भी...
Janmashtami Dry Day in Chhattisgarh: रायपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के...
Chhattisgarh Swine Flu Cases: छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों में पहुंचा स्वाइन फ्लू, एक दिन में 15 नए मरीज मिले; रायपुर में सबसे ज्यादा...
Chhattisgarh Swine Flu Cases: रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू...
ऑनलाइन अटेंडेंस पर सवाल उठाना शिक्षिका को पड़ा भारी, निलंबित; वायरल वीडियो में CM-कलेक्टर पर की थी टिप्पणी
Chhattisgarh teacher suspended over viral video: जांजगीर-चांपा। स्कूलों में...
रायपुर में तेज बारिश से बड़ा हादसा टला, सागर दुलानी ने संभाला मोर्चा
रायपुर। राजधानी रायपुर के कटोरा तालाब स्थित सिविल लाइन...

