दिल्ली। देशभर से दिल्ली आए भाजपा नेता और कार्यकर्ता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जीत का मंत्र देंगे लोकसभा चुनाव में 400 से ज्यादा सीटें कैसे जीती जा सकती है उसके बारे में बताएंगे। भाजपा का राष्ट्रीय अधिवेशन के अंतिम दिन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने समापन भाषण में लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने का मंत्र देंगे। देशभर से जुटे 11 हजार 500 के लगभग कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में जा कर जीत हासिल करने का प्रयास करेंगे। बैठक में केंद्रीय मंत्री अमित शाह कांग्रेस और ईडी गडबंधन के खिलाफ प्रस्ताव भी पेश कर सकते है। प्रस्ताव में कांग्रेस को गरीब विरोधी और अस्थिरता की जननी बताते हुए निशाना साधा जाएगा इसके साथ साथ ईडी गड़बंधन पर भी सवाल खड़ा किया जाएगा।
दोपहर 3 बजे के लगभग इस बैठक में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री वह उपमुख्यमंत्री शामिल होंगे। इस दौरान सरकार की उपलब्धियों, राज्य सरकारो के कामकाज और जनकल्याण योजना के साथ-साथ लोकसभा चुनावों की तैयारी पर चर्चा होगा। जेपी नड्डा का भी अध्यक्षय भाषण होगा। इसके बाद अधिवेश समाप्त होने के बाद रविवार को ही भारत मंडप में भाजपा के मुख्यमंत्री परिषद की भी बैठक हो सकती है, प्रधानमंत्री और जेपी नड्डा भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रीयो के साथ बैठक करेंगे।