सीएम की सुरक्षा में बड़ी चूक, सीएम हाउस में पिस्टल ले कर घुसा शख्स

रायपुर। एक शख्स बंदूक लेकर मुख्यमंत्री आवास में घुस गया। बंदूक लेकर आए इंसान की अच्छे तरह से चेकिंग भी नहीं हुई। लेकिन बाद में सुरक्षाकर्मी की नजर बंदूक पर पड़ी और और उस इंसान को घेर कर पूछताछ की गई।

वह व्यक्ति मुख्यमंत्री के केबिन तक पहुंच गया था। राज्य अतिथि गृह पहुना को मुख्यमंत्री आवास बनाया गया है। यहां हर दिन सैकड़ों लोग सीएम से मिलने पहुंचते है। VIP लिखी गाड़ी में एक शख्स सीएम हाउस पहुंचा था। इसके पास से बंदूक बरामद की गई।

मुख्यमंत्री की सुरक्षा से जुड़े अफसर प्रफुल्ल ठाकुर ने मीडिया को जानकारी दी है कि ये मॉकड्रिल है। यानी पुलिस के लोग इसकी प्रैक्टिस कर रहे थे कि कोई गन लेकर सीएम हाउस आ जाए तो कार्रवाई कैसे होगी। लेकिन कोई अधिकारी खुलकर इस बारे में बात नहीं कर रहा है। अफसर यह भी बता रहे हैं कि यह 25 फरवरी को तब हुआ था जब कम बंगले में नहीं थे।

खबर मिली है कि मॉडल की कहानी बात कर पुलिस इस मामले को दबाने का प्रयास कर रही है क्योंकि इस मॉडल के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी 25 फरवरी को सार्वजनिक नहीं की गई जब मीडिया में खबर आई तब मॉकड्रिल की बात अफसर कहने लगे चर्चा यह भी है कि जो व्यक्ति पिस्टल लेकर आया वह जशपुर का रहने वाला था। मुख्यमंत्री का परिचित था और उसकी पिस्टल लाइसेंस थी, उसे पर इन कारण से कोई एक्शन नहीं लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

तो क्या अब नहीं बढ़ेगी छत्तीसगढ़ में शराब की कीमत?

Chhattisgarh Liquor Price: छत्तीसगढ़ में शराब के दाम बढ़ने...

CG Cabinet Meeting: 4 फरवरी को होगी छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

CG Cabinet Meeting: रायपुर. छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव...