छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षा है आज से प्रारंभ

रायपुर। शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने 1 मार्च से शुरू होने वाली 12वीं और 2 मार्च से शुरू होने वाली दसवीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे विद्यार्थियों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं। अग्रवाल ने कहा कि सभी विद्यार्थी को बिना किसी तनाव के परीक्षा में शामिल होना चाहिए और अभिभावकों को भी इस घड़ी में बच्चों का मनोबल बढ़ाना चाहिए।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी तैयारी पर भरोसा रखना चाहिए और शांत मन से परीक्षा देनी चाहिए। उन्होंने कहा की परीक्षा केवल ज्ञान की परीक्षा नहीं बल्कि यह एक अवसर है अपनी क्षमता का प्रदर्शन करने का। उन्होंने अभिभावकों से भी आग्रह कि वह बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालें और उन्हें प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि इस समय बच्चों का मनोबल बढ़ता सबसे महत्वपूर्ण है। मंत्री अग्रवाल ने कहा कि सरकार ने परीक्षा को सुचारू रूप से आयोजित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था की है। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वह परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार के अनुचित साधन का प्रयोग ना करें और शिक्षा मंत्री ने सभी विद्यार्थियों को परीक्षा में सफल होने की शुभकामनाएं दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

तो क्या अब नहीं बढ़ेगी छत्तीसगढ़ में शराब की कीमत?

Chhattisgarh Liquor Price: छत्तीसगढ़ में शराब के दाम बढ़ने...

CG Cabinet Meeting: 4 फरवरी को होगी छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

CG Cabinet Meeting: रायपुर. छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव...