नक्सलियों और जवानों ने मुठभेड़ में एक जवान शहीद

कांकेर। नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया। पंखाजूर की यह घटना है, शहीद जवान बस्तर फाइटर में तैनात था। इस बात की पुष्टि एसपी इंदिरा कल्याण ऐलीसेला ने की है।

जानकारी के मुताबिक कांकेर पुलिस को सूचना मिली थी कांकेर के थाना छोटेबेठिया क्षेत्र के हिदूर के जंगलों में नक्सली इकट्ठा होकर किसी बड़े घटनाक्रम की प्लानिंग कर रहे हैं। इस सूचना पर कांकेर पुलिस बीएसएफ, डीआरजी और बस्तर फाइटर की टीम मौके के लिए रवाना हुई। सुरक्षा बलों को आते देख नक्सलियों ने फायरिंग कर दी। बदले में सुरक्षा बलों ने भी जवाबी फायरिंग शुरू की। मुठभेड़ में बस्तर फाइटर के आरक्षक रमेश कुरेठी शहीद हो गए। मौके पर एक नक्सली का शव भी मिला है। मृतक नक्सली के पास एक-47 राइफल मिला है, फिलहाल मौके पर सर्चिंग जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

तो क्या अब नहीं बढ़ेगी छत्तीसगढ़ में शराब की कीमत?

Chhattisgarh Liquor Price: छत्तीसगढ़ में शराब के दाम बढ़ने...

CG Cabinet Meeting: 4 फरवरी को होगी छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

CG Cabinet Meeting: रायपुर. छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव...